Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार विधान परिषद में उठा अश्लील गानों का मामला, आरजेडी ने बीजेपी सांसदों पर बोला हमला

Patna: बिहार विधान परिषद में अश्लील भोजपुरी गानों का मामला उठा है. राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने विधान परिषद में रुई लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि इस तरह के अश्लील गाने गाए जा रहे हैं कि मुझे यहां छह महिलाओं के कान में रुई डालनी पड़ेगी. कहा कि 6 करोड़ लोग भोजपुरी बोलने वाले हैं और पूरी दुनिया भर में 25 करोड लोग भोजपुरी बोलते हैं. जब शराबंदी पर कानून बन सकता है तो अश्लील गानों पर क्यों नहीं? रेगुलेरिटी अथॉरिटी बनाई जाए.
सुनील कुमार सिंह ने कहा कि समाज में भोजपुरी गाने से अश्लीलता इसलिए फैल रही है कि भाजपा ने तीन ऐसे गायकों को सांसद बनवा दिया जो अश्लील गाने गाते रहे. उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी का नाम लेकर उनके द्वारा गाए गानों का जिक्र किया. इस पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि जो व्यक्ति सदन में मौजूद नहीं है, उसका नाम लेकर मत बोलिए. इस दौरान विधान परिषद के अंदर जमकर हंगामा देखने को मिला.
इसे भी पढ़ेंबजट">https://lagatar.in/budget-session-banna-gupta-and-saryu-rai-clashed-saryu-surrounded-minister-regarding-transferposting/">बजट

सत्र : बन्ना गुप्ता व सरयू राय में हुई नोकझोंक, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरयू ने मंत्री को घेरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही