NewDelhi : मौसम विभाग द्वारा 30 सितंबर को मॉनसून की विदाई की भविष्यवाणी की गयी थी, लेकिन उसके बाद भी अक्टूबर माह में उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश हुई है. मौसम विभाग इसे पोस्ट मॉनसून बारिश बता रहा है. खबरों के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अक्टूबर के 10 दिनों में ही औसत से 405 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. दिल्ली में 625 फीसदी हरियाणा में 577 और उत्तराखंड में औसत से 538 फीसदी अधिक बारिश हुई है. इसे भी पढ़ें : रोलआउट">https://lagatar.in/even-after-rollout-5g-network-is-not-available-in-the-smartphone-the-government-called-an-emergency-meeting/">रोलआउट
के बाद भी स्मार्टफोन में नहीं मिल रहा 5G नेटवर्क, सरकार ने जतायी नाराजगी, बुलाई आपात बैठक
मोदी की नोटबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग होगी
के बाद भी स्मार्टफोन में नहीं मिल रहा 5G नेटवर्क, सरकार ने जतायी नाराजगी, बुलाई आपात बैठक
मौसम विभाग के अनुमान पर सवाल खड़े हो रहे हैं
उत्तर प्रदेश की बात करें तो इसके पूर्वी और पश्चिमी हिस्से समेत तमाम जिलों में 698 फीसदी अधिक बारिश होने की बात सामने आयी है. बता दें कि मौसम विभाग ने ऐलान किया था कि 30 सितंबर से पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से मॉनसून विदा हो गया है. हालांकि अक्टूबर में भारी बारिश होने से विभाग के अनुमान पर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने यह अनुमान शायद जल्दबाजी में जारी कर दिया था. इस बीच मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून अब लौटने लगा है. उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच से होते हुए मॉनसून विदा हो रहा है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/hearing-in-supreme-court-against-pm-modis-demonetisation-today-there-will-be-live-streaming-of-proceedings/">पीएममोदी की नोटबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग होगी
Leave a Comment