Search

 
 
 

रांची: रक्षा राज्य मंत्री ने किया यादव भवन का उद्घाटन

 
Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने सांसद मद से यादव भवन का रविवार को उद्घाटन किया. यादव भवन 2400 स्क्वायर फीट में बनाया गया है. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि किसी भी समाज का अपना भवन होना अनिवार्य है. इस भवन के निर्माण से समाज के गरीब बच्चों की शादी एवं अन्य कार्यक्रम के लिए यह सदुपयोग में काम आयेगा. समाज को आगे बढ़कर इस तरह के कार्य करने चाहिए. जिससे समाज के लोगों को लाभ हो. मेरा प्रयास है जो भी समाज के लोग हैं उनके हर सुख दुख में मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. प्राथमिकता के आधार पर समाज के हर वर्ग का कार्य मेरी प्राथमिकता में है. मौके पर मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, पूर्व पार्षद विनोद सिंह, अरुण झा, राम आशीष यादव, बनारस यादव, रमेश यादव, सुमन सिंह, रामचंद्र जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/donald-trump-is-kind-to-another-indian-kash-patel-was-appointed-director-of-the-intelligence-agency-fbi/">एक

और भारतवंशी पर डोनाल्ड ट्रंप मेहरबान, काश पटेल को खुफिया एजेंसी FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही