Search

नालंदा: बेल पर बाहर आये बदमाशों ने महिला को मारी गोली, मौत

Nalanda: बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका मखदुमपुर गांव निवासी शिव कुमार यादव की पत्नी बबीता देवी है. घटना करायपरशुराय थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव के पेट्रोल पंप के पास की है. छेड़खानी का केस वापस नहीं लेने पर घात लगाए बदमाशों ने महिला को गोली मार दी. बदमाशों ने पति की भी पिटाई की, लेकिन उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई. महिला को तीन गोली लगी. पति को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने बताया कि गांव के ही मनचले युवकों ने तीन साल पहले महिला के साथ छेड़खानी की थी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कुछ महीने पहले सभी आरोपी बेल पर छूट कर आये थे. उसके बाद से केस वापस लेने का दबाव बना रहा था.
इसी बीच महिला पति का इलाज कराने और बेटी को रिश्तेदार के यहां राखी बंधवाने के लिए लोहंडा गांव जा रही थी. बस से उतरने के बाद पेट्रोल पंप के पास दस से अधिक बदमाशों ने सभी को पकड़ लिया. बदमाश उनके साथ मारपीट करने लगे. पति किसी तरह जान बचाकर छिप गया.वहीं बदमाशों ने बबीता पर गोली चला दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पति और अन्य लोग महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों का आरोप है कि उन बदमाशों ने पांच महीने पहले भी मारपीट किया था. जिसकी शिकायत पुलिस से करने गए तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर महिला को गोली मार कर हत्या की गई है. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-rape-murder-case-sc-takes-a-tough-stand-says-the-country-cannot-wait-for-another-rape/">कोलकाता

रेप-हत्या मामला : SC का कड़ा रुख, कहा, देश एक और दुष्कर्म का इंतजार नहीं कर सकता…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//