Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चर्चित खाता 119 की गुम हुई SIT जांच रिपोर्ट सचिव कोषांग में ही मिली

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भू- राजस्व विभाग के हेहल अंचल के बजरा मौजा की एसआईटी जांच की रिपोर्ट गुम हुई संचिका सचिव कोषांग में ही मिल गई. विभाग ने संचिका गायब होने के बाद पुन: रिपोर्ट तैयार किया था. संचिका गुम होने का मामला अगस्त 2021 में सामने आया था. जांच रिपोर्ट करीब 400 पेज की थी. प्राप्त सूचना के अनुसार, गायब हुई संचिका विभाग के सचिव कोषांग में मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संचिका गायब होने के बाद विभाग की ओर से धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

फाइल गायब होने की खबर से मच गया था हड़कंप

हेहल अंचल के बजरा मौजा की 120 एकड़ जमीन कब्जे की जांच रिपोर्ट भू-राजस्व विभाग से गायब होने का मामला अगस्त 2021 में सामने आया था. जब संचिका गुम होने की सूचना विभाग के वरीय अधिकारियों को मिली तब विभाग में हड़कंप मच गया था. चार दिनों से विभाग में गुम हुई फाइल को ढूंढ़ने में अधिकारी व्यस्त हो गये थे. विभाग ने संचिका गायब होने को लेकर धुर्वा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें- एक">https://lagatar.in/kk-verma-gets-2-year-extension-re-elected-as-md-of-jusnl-after-4-days-of-retirement/">एक

गंजेड़ी गांजा पीके चिलम दिया लहराई हो…से सोशल मीडिया पर चर्चित हुईं बिहार की बेटी इंदू, नीतीश को भी भाया गीत

विभाग की ओर से दर्ज करायी गई थी प्राथमिकी

विभाग की ओर से संचिका गायब होने को लेकर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी में कहा गया था कि यह फाइल काफी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय से संबंधित है. विभाग से किसी फाइल का इन परिस्थितियों में गायब हो जाना गंभीर मामला है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि हेहल अंचल के बजरा मौजा की खाता संख्या-119 के प्लॉट नंबर- 336, सब प्लॉट नंबर- 336/G 2 की भूमि से संबंधित अनियमितताओं की जांच करायी गयी थी. रिपोर्ट में गड़बड़ी उजागर होने के बाद सरकार ने मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था. लेकिन कुछ दिन बाद पता चला कि जांच रिपोर्ट ही विभाग से गायब है. बताते चलें कि बजरा मौजा के खाता संख्या- 119 में करीब 20 प्लॉट हैं. पूरी जमीन विवादित है. करीब 120 एकड़ जमीन को जबरन दखल कर बेचने का मामला है. जमीन पर दो पक्ष अपना दावा करते हैं. इसे भी पढ़ें- चीन">https://lagatar.in/fake-video-of-china-exposed-indian-soldiers-were-seen-hoisting-the-tricolor-on-the-snow-covered-peak-in-galvan/">चीन

के फर्जी वीडियो की पोल खुली, गलवान में भारतीय जवान बर्फ से ढंकी चोटी पर तिरंगा फहराते नजर आये
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही