Search

 
 
 

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार निंदनीयः पुटूस

 
Ramgarh: रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा श्रद्धालुओं पर किए जा रहे लाठी चार्ज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस विषय पर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी. मामले को लेकर धनंजय ने कहा है कि रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में जब भी मुंडन का लगन होता है तो श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है. ये कोई नई बात नहीं है. कहा कि ऐसे में सुरक्षा में लगे जवानों को संयम से काम लेना चाहिए ना कि श्रृद्धालुओं पर लाठी चार्ज करना चाहिए. मां छिन्नमस्तिका मंदिर विश्वविख्यात मंदिर है. यहां झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों व देशों से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं. ऐसे में इस प्रकार की घटना से जिले का नाम खराब होता है. श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जवानों पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-photo-identity-cards-are-being-copied-election-commission-is-not-responding/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने सदन में कहा, मतदाता फोटो पहचान पत्र की नकल हो रही है, चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा….
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही