Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक, मृतक के पिता को दी सांत्वना

Latehar : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह कंचनपुर स्थित कोयल नदी घाट पर पहु़ंचकर मृतक पंकज सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने पंकज के पिता बनवारी सिंह से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और विषम परिस्थति में धैर्य से काम लेने को कहा. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, समशुल अंसारी, झमन सिंह, मंसूर आलम, बसंत सिंह व जय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. बता दें कि बरकाकाना- बरवाडीह रेलखंड में मंगरा व केचकी रेलवे स्टेशन के बीच कल्याणपुर बस्ती के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस ने पंकज सिंह का शव बरामद किया था. घटना स्थल के पास ही एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में बरामद की गयी थी. कयास लगाया जा रहा है कि रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ही युवक ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. इसे भी पढ़ें : काम">https://lagatar.in/energy-fair-will-be-held-on-saturday-problems-related-to-electricity-will-be-removed/">काम

की बात : शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही