प्रवासी मजदूर की मौत के बाद शव पहुंचा गांव, मातम
[caption id="attachment_566587" align="alignleft" width="206"]alt="अमित गंझू " width="206" height="300" /> अमित गंझू[/caption] बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधु पंचायत के हेमपुर ग्राम निवासी जुगेश्वर गंझू के पुत्र अमित गंझू (22) वर्ष की आकस्मिक मौत तामिलनाडु के तिरिपुर में हो गयी थी. अमित की असमय मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण अमित पिछले साल तामिलनाडू के तिरिपुर के एक गार्मेंट कंपनी में बतौर टेलर काम कर रहा था. पिछले कुछ दिनों से वह बीमार था. 24 फरवरी को परिजनों को अचानक वहां से फोन आया कि अमित की मौत हो गयी है.
पूर्व विधायक के प्रयास से मजदूर का शव पहुंचा
अमित के परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने कारण वे अमित का शव अपने गांव लाने में असमर्थ थे. जब इस बात की जानकारी पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रकाश राम को मिली तो वे पीड़ित परिवार से मिले. उन्होंने तिरिपुर स्थित गार्मेंट कंपनी के लोगों से बात की और अमित के शव को बालूमाथ के हेमपुर तक भिजवाने की बात कही. कंपनी वाले अमित के शव को गांव तक भिजवाने के लिए राजी हो गये. इसके बाद अमित का शव हेमपुर पहुंचा. पूर्व विधायक के इस प्रयास की लोग यहां सराहना कर रहे हैं.राष्ट्रीय तेली साहू महासभा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
[caption id="attachment_566585" align="alignnone" width="1280"]alt="होली मिलन समारोह" width="1280" height="576" /> होली मिलन समारोह[/caption] राष्ट्रीय तेली साहू महासभा के तत्वावधान में सोमवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोतम प्रसाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन गोविंद साहू ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह एवं करमा माता के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्पाजलि कर किया गया. बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि झारखंड की सरकार लोगों को छलने का कार्य कर रही है. तेली समाज के लोग पूरी ईमानदारी के साथ समाज व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं, बावजूद इसके समाज को वह हक व अधिकार नहीं मिल पा रहा है, जिसके वे हकदार हैं. उन्होंने सरकार के कामकाज पर नाराजगी जाहिर की. साव ने संगठन को मजबूत बनाने की वकालत की. पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष रामदास साहू ने कहा कि तेली समाज के आज कई टुकड़ों में बंटा है. हमें संगठित होना होगा, नहीं तो लोग हमें यूं ही छलते रहेंगे. कार्यक्रम में पलामू के गायक कलाकार व्यास राजमुनी राम ने होली गीत गाकर समा बांधा. मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही, महासचिव राजीव रंजन प्रसाद, जिलाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद साहू, कौशल किशोर प्रसाद, नेपाली प्रसाद, अरुण साहू, चंद्रशेखर प्रसाद, विनेश प्रसाद,अमित साहू, राजू प्रसाद, चंदन गुप्ता, पंकज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण साहू, करमचंद साहू व कन्हाई साहू समेत कई लोग उपस्थित थे.
दस दिवसीय नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
[caption id="attachment_566584" align="alignnone" width="1600"]alt="दस दिवसीय नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ" width="1600" height="1200" /> दस दिवसीय नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ[/caption] बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर स्थित गांधी मैदान में 10 दिवसीय नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एसआई काशी महली व रंजीत कुमार, वनपाल नंद कुमार मेहता, मुखिया बेरोनिका कुजूर, उप मुखिया दीपा देवी व पंसस दिलीप सिंह ने सयुंक्त रूप से फीता काट कर किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उद्घाटन मैच टोपनो ब्रदर्स बनाम एनसीएफ, मुरू के बीच खेला गया. टोपनो ब्रदर्स ने एनसीएफ, मुरु की टीम को 3-0 से हरा दिया. दूसरा मैच चंदवा और मनिका के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में पेनाल्टी शूट में मनिका की टीम एक गोल से विजयी रही. इससे पहले थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि छिपादोहर जैसे छोटे जगह में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत करना एक सराहनीय कार्य है. इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा. उन्होंने आयोजकों की हौसला अफजाई की. मौके पर अंकित कुमार, अभिजीत कुमार, लक्की कुमार, पवन साहू, लक्की सिंह व ऋतिक कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अधिकारी">https://lagatar.in/if-officers-or-leaders-give-protection-to-criminals-the-state-government-will-not-spare-them/">अधिकारी
या नेता अपराधियों को संरक्षण देंगे तो राज्य सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी [wpse_comments_template]

Leave a Comment