Search

 
 
 

नीलांबर पीतांबरपुर : विधायक ने किया दुकान निर्माण कार्य का शिलान्यास

 
Nilambar Pitambarpur : अस्पताल प्रबंधन समिति नीलांबर पितांबरपुर के तत्वावधान में अस्पताल से सटे अस्पताल की भूमि पर 25 दुकान बनना है. इसका शिलान्यास पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता एवं प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव ने कहा कि दुकान बन जाने से अस्पताल प्रबंध समिति को प्रति माह लाखों रुपए की आमदनी होगी. जिससे वैसे गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा, जिनको समय पर एंबुलेंस समेत अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है. चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने दुकान निर्माण के निर्णय को विधायक की दूरदर्शी सोच का होना बताया, साथ उन्होंने धन्यवाद दिया. कहा कि इस परिसर के बाहर दुकान बन जाने से जहां एक ओर बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन को दुकान से किराए के रूप में मिलने वाले पैसे से गरीब मरीज को काफी सहूलियत होगी. अस्पताल में विकास कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बाहर दुकान बन जाने से साफ-सफाई भी रहेगा. अभी उस जमीन पर कचरे का अंबार है. इसके पूर्व विधायक प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव और व्यवसायी संघ के नेता छोटेलाल सोनी ने आयुष्मान भारत में पूरे राज्य में प्रथम आने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और डॉक्टर अरुण कुमार को शॉल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बजरंगी प्रसाद, बीपीएम राजकुमार सिंह, मोहम्मद शाकिर, अनिल कुमार गिरी, निलेश कुमार पांडे आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 23">https://lagatar.in/isros-website-youtube-channel-facebook-page-live-telecast-of-chandrayaan-3-soft-landing-on-august-23/">23

अगस्त को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, डीडी पर सीधा प्रसारण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही