Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव से की जेई की शिकायत समेत हजारीबाग की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Advertisement
Advertisement
  • चौपारण के बिजली विभाग के जेई के खिलाफ की शिकायत
  • तीन उपभोक्ताओं पर गलत तरीके से प्राथमिकी करने की दी जानकारी
  • मामले की फिर से जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश
Hazaribagh : चौपारण विधायक उमाशंकर अकेला ने झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव से रांची में मिलकर चौपारण बिजली विभाग के जेई ओंकार जायसवाल के विरुद्ध शिकायत की. इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि 13 जुलाई को जेई ओंकार जायसवाल ने 17 बिजली उपभोक्ताओं पर केस कर दिया. उनमें तीन उपभोक्ताओं ने भी जेई के खिलाफ केस किया है. उसी मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने विधायक से शिकायत की थी. उसी पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक ने उपभोक्ता मनोज यादव, नकीब खान और चंद्रमणि सिंह के साथ प्रधान सचिव से मुलाकात कर सारी बातों से अवगत कराया. बता दें कि चौपारण प्रखंड में 13 जुलाई को सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में छापेमारी की गई. लेकिन विद्युत कनेक्शन एवं बिजली बिल भुगतान तथा मीटर रहने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज करवाई. जबकि तीनों उपभोक्ताओं का किसी तरह का कोई बकाया नहीं है और तीनों वैध तरीके से बिजली कनेक्शन का उपयोग करते हैं. इसके बावजूद कनीय अभियंता की ओर से जबरन जुर्माना लगाना नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है. इस प्रकरण में कनीय अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने की मांग की. इस पर ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव ने कनीय पदाधिकारी को पुनः जांच के बाद रिपोर्ट मांगी है. साथ ही विभाग और विधायक उमाशंकर अकेला यादव को भी सूचित करने का आदेश दिया.

हजारीबाग की तीन बेटियों ने यूजीसी नेट में लहराया कामयाबी का परचम

प्रज्ञा व मेधा ने नेट और सबा ने नेट के साथ जेआरएफ में की सफलता अर्जित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/22-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग की तीन बेटियों ने यूजीसी नेट में कामयाबी का परचम लहराया है. इनमें एक प्रज्ञा सहाय, दूसरी विष्णुगढ़ की मेधा प्रिया और तीसरी सबा परवीन शामिल हैं. विनोबा भावे विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की प्रज्ञा सहाय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयोजित परीक्षा नेट में सफलता हासिल की. उन्हें सत्र 2017-19 में गृह विज्ञान में गोल्ड मेडल भी मिला है. वह हजारीबाग बड़ा अखाड़ा चौक स्थित आवास में रह कर अपनी परीक्षा की तैयारी की और उनकी मेहनत सफल हुई. इधर हजारीबाग शहर से सटे पेलावल रहमत नगर की सबा परवीन यूजीसी नेट जेआरएफ में 99.83 परसेंटाइल लाकर सफलता प्राप्त की. सबा 2021 में हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर है. मैट्रिक परीक्षा 2014 में हजारीबाग हाई स्कूल से पास की है. इंटरमीडिएट संत कोलंबस महाविद्यालय एवं ग्रेजुएशन केबी वीमेंस कॉलेज से किया है. वह शुरू से मेधावी छात्र रही है. माता साजदा खातून गृहिणी है. पिता आरिफ पेशे से पत्रकार हैं. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता सहित सगे संबंधियों को दिया है. पहली बार में ही सबा ने नेट में सफलता प्राप्त की. दूसरी बार में नेट के साथ जेआरएफ में सफलता मिली है. सबा ने कहा कि उनका एक सफल प्रोफेसर बनने का सपना है. प्रोफेसर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है. वहीं विष्णुगढ़ अखाड़ा चौक निवासी महेंद्र नाथ मिश्र और कल्पना मिश्रा की बेटी मेधा प्रिया ने 2023 की यूजीसी नेट की परीक्षा में 94 परसेंटाइल अंक अर्जित कर सहायक प्रोफेसर पद के लिए चयनित हुई है. मेधा अपने नाम के अनुरूप काफी मेधावी छात्रा रही हैं. हजारीबाग के संत कोलंबा महाविद्यालय से सत्र 2016-19 में हिन्दी में स्नातक की परीक्षा में यूनिवर्सिटी में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान अर्जित की थी. इसी महाविद्यालय से समसत्र 2019-21 में एमए हिन्दी में पुनः विश्वविद्यालय टॉपर रहीं. 17 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2023 तक विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग में शिक्षण सहायक के रूप में कार्य किया. मेधा के पिता कोचिंग संचालक हैं.

भीम आर्मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने हाजत में मरने वाले अशफाक के परिजनों से की मुलाकात

दो दिनों के अंदर एफआईआर की कॉपी उपलब्ध करवाने का थाना प्रभारी ने दिया आश्वासन

तीन के निलंबन की कही बात, नहीं बताया नाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/25-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भीम आर्मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविदास ने हाजत में मरने वाले आरोपी अशफाक के परिजनों से मुलाकात की. पूरे घटनाक्रम को विस्तार से जाना और परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अशफाक दोषी हो सकता है, यह जांच का विषय है. परंतु पुलिस के संरक्षण में हाजत में मृत्य के लिये पुलिस दोषी है. भीम आर्मी सेना न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेगी. आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली के सड़कों पर भी अशफाक मृत्यु की गूंज उठेगी. इतने दिनों के बाद अब तक परिजनों को प्राथमिकी की कॉपी उपलब्ध नहीं करवाना, पुलिस अधीक्षक की एक घंटे के आश्वासन के बावजूद आज सप्ताह दिन बाद भी निलंबन की कोई कार्रवाई नहीं करना, पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि परिजन अत्यंत गरीब और बेसहारा हैं. इन्हें तत्काल मुआवजा मिलनी चाहिए. परिजनों से मुलाकात करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष थाना प्रभारी से मुलाकात कर अबतक की कार्रवाई की जानकारी ली. साथ ही अब तक एफआईआर कॉपी उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत की. थाना प्रभारी रोहित सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को दो दिन के अंदर एफआईआर कॉपी उपलब्ध करवाने की बात कही. वहीं तीन पुलिस कर्मियों के निलंबन की भी पुष्टि की. उक्त जानकारी प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने दिया. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार, जिला सचिव राहुल अंबेदकर, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, गुलाब कुमार, रॉकी, किटू इत्यादि सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही