Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये अंदाज में दिखाई दिये सारठ के विधायक, बल्ला लिये मैदान में उतरे, पुरानी यादें ताजा की

Advertisement
Advertisement
Deoghar : अपने अलग अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री और सारठ से भाजपा विधायक रंधीर सिंह शुक्रवार को नये अंदाज में दिखाई दिये. वे गंजी पहने क्रिकेट के मैदान में बल्ला भांज रहे थे. श्री सिंह का यह खिलाड़ी अंदाज लोगों को खूब भाया. इस दृश्य ने  सभी को अपनापन और सादगी का एहसास कराया. देवघर के पालोजोरी प्रखंड के बसबुटिया गांव में जूनियर बसबुटिया क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में श्री सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-police-arrested-munna-singh-in-banadag-coal-siding-case-jailed/">हजारीबाग

पुलिस ने बानादाग कोल साइडिंग मामले में मुन्ना सिंह को किया गिरफ्तार, जेल

खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर हौसला बुलंद किया

दरअसल श्री सिंह जब क्रिकेट मैदान में पहुंचे तो उन्हें पुराने दिनों की याद आ गयी. क्रिकेट के शौकिन रहे विधायक जी से रहा न गया और वे बल्ला लिये मैदान में उतर गये और  बल्लेबाजी कर पुराने दिनों की याद ताजा की.  इस दौरान रणधीर सिंह ने फाइनल मुकाबले  के विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर उनका हौसला बुलंद किया. https://www.youtube.com/watch?v=_LKogx_6iC8

[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही