Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना काल में सेवा देने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के पैसे का जल्द होगा भुगतान- बन्ना गुप्ता

Ranchi: कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मचारी अपनी मेहनत के पैसे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. दरसअल, कोरोना महामारी के वक्त (VLE) कोविड टेस्टिंग समेत अन्य कामों के लिए आउटसोर्सिंग पर लिए गए कर्मचारी जिला प्रशासन के आदेश पर बहाल किए गए थे. वहीं मंगलवार को दर्जनों कर्मचारी अपनी समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का दरवाजा फिर खटखटाया है. इसे पढ़ें-BIG">https://lagatar.in/big-breaking-jamshedpur-young-man-of-bagbera-shot-in-sarjamda-of-parsudih/">BIG

BREAKING- जमशेदपुर: परसुडीह के सरजामदा में बागबेड़ा के युवक को गोली मारी

वेतन के लिए लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर

250 लोगों की बहाली रांची सदर अस्पताल में हुई थी. ये सभी कर्मी रांची-हटिया रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड समेत कोविड स्टेटिक बूथ पर तैनात किए गए थे. शुरुआत के महीने में वेतन मिला, लेकिन जैसे ही महामारी खत्म हुई इन्हें काम से हटा दिया गया, वो भी बिना पैसे के भुगतान किये. गौरतलब है कि इन्हें 400 रुपये प्रतिदिन (12000) रुपये प्रतिमाह भुगतान की बात कहकर काम पर रखा गया था.

जल्द दूर होगी समस्या

इस विषय पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रबंधन कोष से 110 करोड़ रुपये की स्वीकृतादेश निर्गत किया गया था, लेकिन आंतरिक वित्तीय सलाह के द्वारा चिट्ठी भेजा गया और बताया गया है कि यह राशि 2020-21 तक निष्पादन कर सकते हैं. ऐसे में पैसे के भुगतान में विलंब हो रही है. उन्होंने बताया कि फिर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले 32 करोड़ और फिर 10 करोड़ यानी कि कुल 42 करोड़ निर्गत किया गया है. ऐसे की समस्या दूर होगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bihar-jharkhand-sail-representative-union-demonstrated-against-layoffs/">धनबाद:

छंटनी के विरोध में बिहार-झारखंड सेल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने किया प्रदर्शन

पैसे के उपयोग की समय सीमा बढ़ाने के लिए केंद्र को लिखेंगे पत्र

बन्ना ने कहा कि मुख्य सचिव के माध्यम से भारत सरकार को पत्राचार कर रहे हैं, ताकि इस पैसे की समय सीमा बढ़ाई जाये और पैसे का सदुपयोग किया जा सके. उन्होंने कहा कि आज 10 करोड़ का स्वीकृतादेश आ जाएगा तो आज ही आंतरिक वित्तीय सलाह को भेज कर पैसे का भुगतान तीन-चार दिनों के अंदर हो जाएगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही