Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अन्य आपराधिक गिरोहों की तुलना में सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई, फिर भी नहीं थम रहा है उत्पात

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अन्य अपराधिक गिरोह की तुलना में सुजीत सिन्हा व अमन साहू गिरोह पर सबसे ज्यादा झारखंड पुलिस ने कार्रवाई की है, फिर भी दोनों गिरोह का उत्पात थमने का नाम ले रहा है. पिछले साल भर के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह से जुड़े दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसके बावजूद भी इन दोनों गिरोह के आपराधियों के द्वारा कोल परियोजना में लगे वाहनों में आगजनी, हत्या और कारोबारियो से रंगदारी मांग कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया जा रहा है. जेल में बंद सुजीत सिन्हा और अमन साहू के इशारे पर उसके गिरोह के सदस्य राज्य के कोयला कारोबारी, व्यावसायी और बिल्डर से लेवी की मांग कर रहे है. लेवी नहीं देने पर हत्या और बमबारी करने की साजिश रच रहे है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/congress-leader-meets-president-kovind-in-lakhimpur-kheri-violence-case-urges-to-remove-the-accuseds-father-minister-of-state-for-home/">

 लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेसी नेता राष्ट्रपति कोविंद से मिले, आरोपी के पिता गृह राज्य मंत्री को हटाने का आग्रह किया

सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह से जुड़े लोगों के ठिकाने पर एटीएस ने की थी छापेमारी

आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी एटीएस ने राज्य के सात जिलों के 16 ठिकानों पर बीते 21 सितंबर छापेमारी की थी. झारखंड पुलिस मुख्यालय के आदेश पर संगठित अपराध के खिलाफ एटीएस ने रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, चतरा और पलामू जिला में अपराधी और उससे जुड़े लोगों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी में एटीएस की टीम को कुछ दस्तावेज और कई अन्य सामान भी मिले थे. इसे भी पढ़ें -जमशेदपुर">https://lagatar.in/raf-to-be-deployed-in-jamshedpur-for-three-days-from-today-jawans-to-be-deployed-at-major-intersections/">जमशेदपुर

में आज से तीन दिनों तक रहेगी रैफ की तैनाती, प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात होंगे जवान

नहीं थम रहा है गिरोह का उत्पात

2 फरवरी 2020 : सुजीत सिन्हा और अमन साहू के इशारे पर लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग में 9 आपराधियों ने जम कर उत्पात मचाया था. साइडिंग परिसर में खड़े 2 वाहनों को फूंक दिया. साथ ही 4 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर मौजूद 5 लोगों की पिटाई भी की गयी थी. 19 दिसंबर 2020 : लातेहार स्थित तेतरियाखाड कोलियरी में हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान आपराधियों ने पांच वाहनों में आग लगा दी और फायरिंग भी की. इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए. इस घटना की जिम्मेवारी सुजीत सिन्हा गिरोह ने ली थी. 20 दिसंबर 2020 : मगध कोल परियोजना क्षेत्र में सुजीत सिन्‍हा गिरोह ने पोस्टरबाजी की थी. पोस्टर चिपकाते हुए खनन कंपनियों, डीओ होल्डर, कोयला ढुलाई में लगे ट्रांसपोर्टरों को कार्य बंद रखने की चेतावनी दी. 19 फरवरी : हजारीबाग L&T कंपनी के कर्मचारी सत्येंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में हजारीबाग पुलिस ने अमन साहू गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था 31 मई : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा टुंडी कोलियरी परिसर में अपराधियों ने गोलीबारी की थी. अपराधियों ने लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कोयला व्यवसाई राजेंद्र प्रसाद साहू को गोली मारने के इरादे से फायरिंग की थी. 21 जून: चतरा के टंडवा में कोयला के ट्रांसपोर्टेशन का काम कर रही आरकेटीसी कंपनी के कर्मियों पर फायरिंग की घटना को भी अमन साव के गैंग ने ही अंजाम दिया था. मौके पर अमन साव के गुर्गे शाहरूख अंसारी ने पोस्टर भी फेंके थे. 2 फरवरी 2020: सुजीत सिन्हा और अमन साहू के इशारे पर लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग में 9 आपराधियों ने जम कर उत्पात मचाया था. साइडिंग परिसर में खड़े 2 वाहनों को फूंक दिया. साथ ही 4 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर मौजूद 5 लोगों की पिटाई भी की गयी थी. 29 अगस्त: चतरा जिले के टंडवा स्थित सीसीएल के आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के होन्हे गांव में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी आरकेटीसी के कैंप पर जेल में बंद अपराधी अमन साहू के कहने पर हमला हुआ था. हमले में कंपनी के तीन कर्मी जख्मी हो गए हैं. 5 अक्टूबर: धनबाद जेल में बंद सुजीत सिन्हा के इशारे पर रेलवे साइट पर गोलीबारी की गई थी. गौरतलब है कि हैदरनगर में रेलवे लाइन का निर्माण कर रहे अशोका बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के साइट पर बीते पांच अक्टूबर को गोलीबारी हुई थी. इसे भी पढ़ें -घाटशिला">https://lagatar.in/truck-driver-hits-behind-in-parked-trailer-after-nap-in-ghatshila-driver-critical/">घाटशिला

में झपकी लगने पर ट्रक चालक ने खड़े ट्रेलर में पीछे से ठोका, चालक गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही