Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सर्वाधिक लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम है मन की बात : हरिकृष्ण

Latehar: प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में है. इसे लेकर लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय गैर राजनीतिक जनसंवाद कार्यक्रम है. मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये बातें वे भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश के प्रभावशाली व्यक्त्तिव, विचार,संस्कृति,संस्कार व प्रगति को संवाद के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का काम पीएम ने किया. उन्होंने कहा कि ये अनूठा कार्यक्रम तीन अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर पीएम द्वारा शुरू किया गया था. जो प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होता रहा है और 30 अप्रैल रविवार को ये अपने 100 वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है. भारत की जनता इसे महोत्सव के रूप में मनाएगी. यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड बनाएगा. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-the-wife-of-slain-ias-g-krishnaiah-challenged-the-release-of-former-mp-anand-mohan-in-the-supreme-court/">बिहार

: मारे गये आईएएस जी कृष्णैया की पत्नी ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

सौ-सौ बूथों पर होगा लाइव प्रसारण

जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्र में 100-100 बूथों पर मन की बात को प्रोजेक्टर व कंप्यूटर पर लाइव प्रसारित किया जायेगा. यह पूरी तरह गैर राजनीतिक संवाद कार्यक्रम है. 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इसमें शामिल हो चुके हैं. ओबामा ने अपने आलेख में इसकी प्रशंसा भी की थी. इस दौरान मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, वंशी यादव व ध्रुव पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-9-students-committed-suicide-after-failing-in-intermediate-exam/">आंध्र

प्रदेश : इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने पर 9 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली, 11वीं में 61 और 12वीं में 72 फीसदी छात्र पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही