Search

 
 
 

रेलवे पटरी पर चट्टान गिरने से ट्रेनों का आवागमन ठप

 

दाड़ीदाग हॉल्ट के समीप चल रहा है रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम

रामगढ़। बरकाकाना-रांची रेल लाइन के दाड़ीदाग हॉल्ट के समीप मंगलवार को भूस्खलन होने के कारण ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. बारिश के बाद हेहल से सांकी के बीच रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिर गया. इस वजह से इस लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. इसकी सूचना ट्रैकमैन ने हेहल स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद युद्धस्तर पर ट्रैक को ठीक करवाने का कार्य जारी है. मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम चल रहा है. लेकिन पत्थर बड़ा होने के कारण रेलवे बुल्डोजर का सहारा लेना पड़ रहा है. देर रात तक बुल्डोजर से मलबा हटाए जाने की संभावना है. मौके पर डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन विक्रम सेठ, एटीएम बरकाकाना राजहंस सिंह, एडीइएन परमानंद प्रसाद, टीआई विवेक कुमार, एसएसई रंधीर कुमार, अविनाश कुमार, मनोज कुमार, मितेश कुमार, रमेश कुमार सहित इंजीनियरिंग, टीआरडी, ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिकल विभाग के करीब सौ कर्मी राहत और बचाव में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : विष्णु">https://lagatar.in/vishnu-aggarwal-and-chhavi-ranjan-used-to-talk-through-whatsapp-and-facetime-confidential-documents-were-also-transacted/">विष्णु

अग्रवाल व छवि रंजन व्हाट्सप और फेसटाइम के जरिए करते थे बात, गोपनीय दस्तावेजों का भी होता था लेनदेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही