Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद ने लिखा एसएसपी को पत्र, कहा- रात 10 बजे के बाद हर हाल में बंद कराएं बार और लाउंज

Ranchi : रांची के युवाओं में बढ़ती नशे की लत और नशे के कारण हो रहे अपराध को लेकर सांसद संजय सेठ ने एसएसपी को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि एसएसपी किसी भी कीमत पर रात 10 बजे तक राजधानी के बार और लाउंज बंद कराएं. सांसद ने कहा कि रांची में विकराल होती ड्रग्स और नशाखोरी की समस्या और इसकी गिरफ्त में आते युवाओं की जिंदगी तबाह हो रही है. हजारों युवा इसके आदि हो रहे हैं. आलम यह हो चुका है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी खुलेआम ड्रग्स व अन्य नशाखोरी की सामग्री की बिक्री हो रही है. स्कूल जाने वाले विद्यार्थी तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं.

रांची में दो दर्जन से अधिक बार चल रहे हैं

वर्तमान समय में रांची में दो दर्जन से अधिक बार चल रहे हैं. दुर्भाग्य है कि इनमें से किसी भी बार के संचालन का समय निर्धारित नहीं है. यहां देर रात तक और कई बार अहले सुबह तक शराब और हुक्का परोसे जा रहे हैं. देर रात युवक- युवती नशे में डूबे सड़कों पर निकलते हैं और अक्सर अनहोनी की आशंका बनी रहती है. इसमें बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की भी है, जो रांची में पढ़ाई करने आए हैं और विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. यह और भी दुःखद है कि इनमें से कई बार और लाउंज शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ही संचालित हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें – संगठित">https://lagatar.in/campaign-will-run-against-organized-criminal-gangs-and-cyber-crime/">संगठित

आपराधिक गिरोह और साइबर अपराध के खिलाफ चलेगा अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही