Search

 
 
 

मुहर्रम इंतजामिया कमेटी ने मुख्यालय डीएसपी और गढ़वा थाना प्रभारी को किया सम्मानित

 
Garhwa : गढ़वा मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार व गढ़वा थाना प्रभारी केके साहू को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर शादाब खान ने कहा कि किसी कारणवश मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार व थाना प्रभारी केके साहू मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में शहर के ऊंचरी रोड स्थित कर्बला के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे. जिसके कारण उन लोगों को कमेटी के द्वारा सम्मानित नहीं किया जा सका था. ऐसे में सोमवार को उन लोगों को सम्मानित किया गया. पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शादाब खान ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल कराने में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है. इसके लिए वे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो अगले वर्ष मुहर्रम के अवसर पर इससे भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो गढ़वा जिला के लिए एक उदाहरण होगा. इस अवसर पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर शादाब खान के अलावे खजांची इमरान अख्तर व डब्लू सिद्दीकी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-afsar-alis-bail-application-rejected-court-has-also-refused-to-grant-bail-to-amit-agarwal-and-dilip-ghosh/">लैंड

स्कैम: अफसर अली की जमानत अर्जी खारिज, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को बेल देने से भी इनकार कर चुका है कोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही