Search

 
 
 

निगम प्रशासक ने मधुकम इलाके और तालाब का निरीक्षण किया, नया मास्टर प्लान बनाने का निर्देश

छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम ने शहर के तालाबों और घाटों की सफाई शुरू कर दी है. प्रशासक सुशांत गौरव ने आज मधुकम तालाब का निरीक्षण करते हुए कहा कि तालाब से गाद हटाई जायेगी. उन्होंने पानी को साफ रखने के लिए फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर डालने का आदेश दिया.
 

Ranchi : रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने आज मधुकम क्षेत्र और तालाब का निरीक्षण किया. उनके साथ निगम के कई अधिकारी मौजूद थे.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगभग 11 एकड़ से ज्यादा निगम की जमीन देखी, जहां आवासीय इलाके, सब्जी बाजार, शौचालय और खाली जमीन हैं.उन्होंने  अधिकारियों से कहा कि कहा कि इस पूरे क्षेत्र के लिए एक नया मास्टर प्लान बनाकर पुनर्विकास की योजना जल्द तैयार करें.

 

सब्जी बाजार को नया रूप देने का निर्देश

 

मधुकम सब्जी बाजार की खराब स्थिति देखकर प्रशासक ने कहा कि इसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाये ताकि वेंडर्स (फेरीवाले) को आसानी से जगह मिले.उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार में डस्टबिन लगायें.  रोज सफाई करायें और सभी वेंडर्स के लिए ठिकाने तय करें.

 

अतिक्रमण और सफाई पर सख्त आदेश


प्रशासक ने कहा कि इलाके में  अवैध दुकानें और कब्जे हटाये जायें, नालियों की सफाई की जाये और जो नालियां बंद हैं उन्हें ठीक किया जाये उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रीट लाइट्स को ठीक किया जाये और अगर किसी ने निगम की जमीन पर कब्जा किया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये.निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक, अभियंता और कई कर्मचारी मौजूद थे.

शहर के तालाबों और घाटों की सफाई शुरू
 

छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम ने शहर के तालाबों और घाटों की सफाई शुरू कर दी है. प्रशासक सुशांत गौरव ने आज मधुकम तालाब का निरीक्षण करते हुए कहा कि तालाब से गाद हटाई जायेगी. उन्होंने पानी को साफ रखने के लिए फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर डालने का आदेश दिया.

 

प्रशासक ने घाट की सीढ़ियों की अच्छी तरह सफाई करने को कहा.  उन्होंने यह भी कहा कि तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाये ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षा मिल सके. प्रशासक ने लोगों से अपील की कि तालाब में कचरा या गंदगी न डालें, वरना उन पर कार्रवाई की जाएगी. 

 

 उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने नगर तालाब (वार्ड 10) का भी निरीक्षण किया. उन्होंने तालाब के चारों ओर बाउंड्री बनाने, नियमित सफाई करने और स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने के निर्देश दिये. निरीक्षण में नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही