Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेडिका के पास स्थित भूखंड पर दावा करते हुए कब्जा हटवाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मुंजाल परिवार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची के मुंजाल परिवार ने एकबार फिर झारखण्ड हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. मुंजाल परिवार ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है. रिट याचिका में अदालत से गुहार लगाते हुए कहा गया है कि बरियातू रोड के मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि पर दबंगों ने कब्ज़ा कर लिया है. इसलिए कब्ज़ा छुड़ा कर वापस उन्हें ज़मीन दिलायी जाये. मुंजाल परिवार ने मेडिका की पास स्थित भूखंड पर अपना दावा जताते हुए अदालत से मांग कि है कि उनकी भूमि पर ज़बरदस्ती कुछ लोगों ने कब्ज़ा कर लिया है इसलिए अदालत इस मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दे. इसे भी पढ़ें - ADR">https://lagatar.in/adr-report-bjp-is-the-countrys-richest-party-with-assets-of-four-thousand-crores-at-number-one/">ADR

की रिपोर्ट,  भाजपा  देश की सबसे अमीर पार्टी, साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर

झारखंड हाईकोर्ट ने मंत्री चंपई सोरेन के उस आदेश पर रोक लगा दी थी

बता दें कि बरियातू रोड स्थित मेडिका हॉस्पिटल के पास बूटी मौजा के खाता संख्या 79 के प्लॉट संख्या 1947, 1948 और 1949 कुल 2.90 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था. उस वक़्त भी उक्त भूमि पर अपना दावा करते हुए याचिकाकर्ता ने भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग अदालत से की थी. वहीं प्रकाश जालान की याचिका पर सुनवाई करते हुए इससे पहले इसी भूमि से जुड़े मामले में मई 2021 में झारखंड हाईकोर्ट ने मंत्री चंपई सोरेन के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें मंत्री चम्पई सोरेन ने पीठासीन पदाधिकारी के रूप में लगभग तीन एकड़ भूमि के हस्तांतरण को गलत बताते हुए ज़मीन खरीददार पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ हस्तांतरण को भी रद्द करने का आदेश पारित किया था. अदालत के इस आदेश से मुंजाल परिवार को बड़ी राहत मिली थी. इसे भी पढ़ें - 24">https://lagatar.in/2-lakh-35-thousand-new-cases-of-corona-in-24-hours-871-deaths-20-lakh-active-cases-reached/">24

घंटे में कोरोना के 2 लाख 35 हजार नये मामले, 871 मौतें, 20 लाख पहुंचे एक्टिव केस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही