Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अमितेश सहाय ने कहा, डीसी से मिलकर प्लस टू उच्च विद्यालय नगरकियारी की समस्याओं का कराएंगे समाधान

Advertisement
Advertisement
नगरकियारी गांव के जनप्रतिनिधियों ने अमितेश सहाय से मिलकर स्कूल में कमरों व शिक्षक की कमी से कराया अवगत
Govindpur : झामुमो के व्यवसाय प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि प्लस टू उच्च विद्यालय नगरकियारी की समस्याओं का समाधान होगा. इसके लिए वह उपायुक्त से वार्ता करेंगे. विद्यालय में नए भवन निर्माण और पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना कराई जाएगी. नगरकियारी गांव के जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार 19 सितंबर को भीतिया मोड़ स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात कर विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि डीएमएफटी न्यास परिषद से पिछले वर्ष ही स्वीकृति के बाद भी विद्यालय का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है. विद्यार्थियों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है. कमरों का अभाव है. साथ ही कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं. अमितेश सहाय ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से वह समस्याओं का समाधान कराएंगे. सहाय से मिलने वालों में जिप सदस्य प्रतिनिधि व झामुमो के जिला संगठन सचिव एजाज अहमद, मुखिया प्रतिनिधि सुधीर महतो, पंसस प्रतिनिधि अजय मंडल, माथुर अंसारी, पूर्व पंसस दुलाल बाउरी व सहदेव महतो शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-city-sp-welcomed-by-the-people-of-wasseypur/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिटी एसपी का वासेपुर के लोगों ने किया स्वागत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही