Search

 
 
 

एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक, NCPI नेता काकोली घोष, शताब्दी रॉय, सायनी घोष भी शामिल

आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 (पेपर लीक संशोधन विधेयक)पर चर्चा शुरू होगी. दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होने की संभावना है.कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा को लेकर सहमति बन गय़ी थी.
 

NewDelhi :  संसद भवन परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक हुई. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह  सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के दोनों सदनों के सांसद शामिल हुए. अहम बात यह है कि इस बैठक में धर्मेंद्र प्रधान शामिल नहीं  हुए . 

 

 

खास बात यह कि टीएमसी से अलग होकर बनी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय और सायनी घोष पहली बार एनडीए की इस अहम बैठक में शामिल हुई.

 

विपक्ष की ओर से पेपर लीक मुद्दा, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला बोलने की तैयारी के बीच यह बैठक NDA के लिए अहम मानी जा रही है. बैठक में संसद की रणनीति और आगामी विधायी एजेंडों पर चर्चा हो रही है.

 

बता दें कि आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 (पेपर लीक संशोधन विधेयक)पर चर्चा शुरू होगी. दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होने की संभावना है.

 


कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा को लेकर सहमति बन गय़ी थी. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह  ने यह बिल पेश किया था. बिल में पेपर लीक और गड़बड़ी पर 10 साल तक की कैद और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावघान किया गया है


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही