Search

आईएमए की नयी टीम ने ली शपथ, कहा- चिकित्सक हित में करेंगे काम, जनता का भी रखेंगे ख्याल

Ranchi : रांची आईएमए शाखा की नवनिर्वाचित टीम ने आईएमए भवन में पदभार ग्रहण किया. वर्ष 2023-25 के लिए नवनिर्वाचित आईएमए रांची शाखा के पदाधिकारियों को पूर्व की टीम द्वारा पदभार सौंपा गया. मौके पर रांची के वरिष्ठ चिकित्सक एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे. नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ शेखर चौधरी काजल, सचिव डॉ पंकज बोदरा, दो उपाध्यक्षों डॉ अभिषेक रामदीन और डॉ जयशंकर तथा कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया.

भयभीत वातावरण में बौद्धिक क्षमता का उपयोग नहीं कर सकते डॉक्टर: डॉ शेखर चौधरी

रांची आईएमए के अध्यक्ष डॉ शेखर चौधरी काजल ने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट हर बार विधानसभा के पटल से वापस क्यों आ रहा है. इस पर सभी चिकित्सकों के साथ मिलकर मंथन करेंगे. जब दूसरे राज्यों में लागू हुआ, तो झारखंड में क्या परेशानियां सामने आ रही हैं. इन सभी चीजों को देखना है. जनता के अंदर एमपीए को लेकर जो भ्रम है, उसे खत्म करना है. उन्होंने कहा कि भयभीत वातावरण में डॉक्टर अपने बौधिक क्षमता का उपयोग नहीं कर सकते हैं.
[caption id="attachment_606841" align="aligncenter" width="869"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/22-1.jpeg"

alt="" width="869" height="597" /> डॉ पंकज बोदरा, सचिव, रांची आईएमए[/caption]

पुरानी टीम के अधूरे कार्यों को करूंगा पूरा: डॉ पंकज बोदरा

वहीं सचिव डॉ पंकज बोदरा ने कहा कि आईएमए चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर मुखर होकर काम करता है. पुराने लोगों से अनुभव लेकर नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी. पुरानी टीम के अधूरे कार्य को पूरा करेंगे. क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट समेत कई अन्य बाधाएं हैं, जिनको दूर करने का हर संभव प्रयास करूंगा.
[caption id="attachment_606842" align="aligncenter" width="741"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/67.jpeg"

alt="" width="741" height="593" /> डॉक्टर अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष, रांची आईएमए[/caption]

जिस उम्मीद के साथ मिली जिम्मेदारी, उसे करूंगा पूरा: डॉ अभिषेक रामाधीन

उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि नई टीम पूरे उत्साह के साथ काम करेगी. कहा कि जब 23 राज्यों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू है, तो फिर झारखंड में क्यों नहीं हो सकता है. मंत्रिमंडल से तो यह पास हो गया, लेकिन विधानसभा की प्रवर समिति में भेज दिया गया है. सरकार हम लोगों की राय ले और इसे अविलंब लागू करे. उन्होंने कहा कि आईएमए के माध्यम से शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा. जिस उम्मीद के साथ हमारे चिकित्सक समाज ने जिम्मेवारी दी है, उसे पूरा करने का काम करूंगा.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/water-crisis-in-ranchi-municipal-corporation-will-get-204-new-borings-done-asha-lakda/">रांची

में जलसंकट, 204 नए बोरिंग करायेगा नगर निगम : आशा लकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp