Search

नवरात्रि के पहले दिन केक कटिंग कर सिहंभूम चैम्बर की नई टीम ने पदभार संभाला

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की नई टीम ने नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को केक कटिंग के बाद पदभार संभाल लिया. पदभार संभालते ही नई टीम के पदाधिकारियों ने चैम्बर को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया. नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि इस बार सिंहभूम चैम्बर की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा है. चैम्बर के वर्षों के इतिहास में पहली बार चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ है. इससे नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ व्यावसायी और उद्यमी हित में काम करेगी. चैम्बर उद्यमियों और व्यापरियों की पूरे कोल्हान की सबसे प्रतिष्ठित संस्था है. इसके अध्यक्ष पद का निर्वाह करना अपने आप में गौरव की बात है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-by-565-points-all-30-shares-of-bse-sensex-on-the-green-mark/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर  
यह उनके लिए सदैव समर्पण और निष्ठा का केंद्र रहा है. उन्होंने चैम्बर में पूरी निष्ठा के साथ विभिन्न दायित्वों को निभाया है. वे भविष्य में भी सभी पूर्व अध्यक्षों के आशीर्वाद और युवाओं के सहयोग से संवाद और समन्वय स्थापित कर चैम्बर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे. इससे पहले चैम्बर चुनाव में चुनाव पदाधिकारी रहे राजेन्द्र झुनझुनवाला, जीएस खंडेलवाल, जगदीश खंडेलवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को माला पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर आधिकारिक घोषणा की. समारोह में एसिया के अध्यक्ष संतोष खेतान, सचिव दशरथ उपाध्याय, सभी चुनाव पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वीके मेहता, मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया, निर्मल काबरा, सुरेश सोंथालिया और अशोक भालोटिया ने भी समारोह को संबोधित किया. मौके पर महासचिव मानव केडिया, दिलीप गोलछा, नितेश धूत, मुकेश मित्तल, अनिल मोदी, भरत मकानी, सांवरमल शर्मा, पीयूष चौधरी, किशोर गोलछा, रमाकांत गुप्ता, भरत वसानी सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//