Search

 
 
 

राज्यपाल से मिले DSPMU के नवनियुक्त कुलपति, विश्वविद्यालय की समस्याओं से कराया अवगत

 
Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस से शिष्‍टाचार मुलाकात की. राज्यपाल से मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय संबंधित समस्याओं को रखा. कुलपति ने वर्तमान में विश्वविद्यालय में प्रध्यापकों की कमी और प्रमोशन जैसे विषय से अवगत कराया. राज्यपाल से मुलाकात के दौरान रजिस्ट्रार डॉ नमिता सिंह उपस्थित रहीं. राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को सुनने के बाद  समाधान का आश्वासन दिया.

2018 में बना DSPMU

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय 2018 में बना है. विश्वविद्यालय बनने के दो साल बाद कोरोना जैसी महामारी आ गयी. कोरोना महामारी के बाद इनकी नियुक्ति हुई है. पूरी सिस्टम को व्यवस्थित करने की जिम्‍मेदारी नवनियुक्त कुलपति पर होगी. बता दें कि उन्‍होंने तीन दिन पहले ही चार्ज लिया है. चार्ज लेने के बाद लगातार विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं से निपटने की योजना भी बना रहे हैं. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/nadeem-injured-in-ranchi-violence-sent-by-air-ambulance-to-delhi-admitted-to-medanta/">रांची

हिंसा में घायल नदीम एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, मेदांता में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही