New Delhi : भारत में कोविड-19 के 2,756 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,12,013 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 21 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,799 हो गई है. इसमें केरल द्वारा मौत के कुछ मामलों को कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में शामिल किए गए 16 मामले भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें –‘हुक्मरान">https://lagatar.in/bahujan-samaj-engaged-in-campaign-to-become-hukmran-samaj-mayawati/">‘हुक्मरान
समाज’ बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज : मायावती
अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
समाज’ बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज : मायावती
कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.75 फीसदी
आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है. बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 658 मामलों की कमी दर्ज की गई है. मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.15 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,54,621 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई. इसे भी पढ़ें –साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथअफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
Leave a Comment