Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Corona Update : 24 घंटे में 3 लाख के पार पहुंचा नये मरीजों का आंकड़ा, 2102 लोगों की मौत

Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  देश में कोरोना की रफ्तार थमके का नाम नहीं ले रहा हैं. प्रत्येक दिन नये मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा नये मरीज पूरे देश में मिले है. वहीं मरने वालों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा हैं.

3 लाख के पार पहुंचा नये मरीजों का आकंड़ा

 देश में कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ पॉजिटिव मरीज मिल रहे है. पिछले 24 घंटों में 3 लाख 15 हजार से अधिक मरीज मिले है. जबकि मरने वालो का आंकड़ा भी बढ़ा हैं. प्रत्येक दिन 2100 से मौतें हो रही हैं. भारत में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने में गिरावट दर्ज की जा रही है. जबकि मिलने वाले नये मरीजों में इजाफा हुआ हैं.

महाराष्ट्र में लगा लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों और हो रही मौत की वजह से महाराष्ट्र में फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. यह लॉकडाउन गुरुवार 22 अप्रैल (रात 8 बजे से) से एक मई तक जारी रहेगा. सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार की देर रात को इसकी घोषणा की. इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एसओपी भी जारी की है. राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट ट्रासंपोर्ट से यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, आवश्यक वस्तुएं, मेडिकल वजह और वैक्सीनेशन को इससे छूट मिलेगी. संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के बाद शादी समारोह में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जाएगी. सीएम  ने प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों को 15 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी है. प्राइवेट दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही