Search

 
 
 

जनता को योजनाओं का लाभ दिलाना मकसद: डॉ रामेश्वर उरांव

 
Lohardaga: मंत्री वित्त विभाग झारखंड सरकार डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा लोहरदगा विधानसभा अंतर्गत 5 मुख्य पथों का शिलान्यास किया गया. जिसमें ग्राम बड़ागाईं, भंडरा तथा कैरो प्रखंड अंतर्गत बड़ागाई चट्टी में कुल 11 सड़कों का शिलान्यास एवं नदिया मोड़ से अरकोसा रामपुर इरगांव होते हुए कुल 8 सड़कों एवं भंडरा तक पथ शिलान्यास एवं ग्राम सलगी मुख्य पथ से गर्भु टोली राजकुमार भगत के घर तक पथ निर्माण शिलान्यास एवं ग्राम कोलसिमरी से ग्राम लावागाइं तक पथ एवं हनहठ लोहरा टोली भूखन लोहरा के घर से दरदरा नदी तक पथ शिलान्यास किया गया. मंत्री डॉ रामेश्वर उराव के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया और इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया. डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा की जनता की जनआकांक्षाओं अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है. जनता की मांग थी कि निम्न ग्रामों की सड़क जर्जर अवस्था में है एवं आवागमन में बरसात के दिनों में काफ़ी समस्या होती है. इस पर हमनें त्वरित कारवाई किया एवं अब ये सड़कें जल्द बन कर तैयार होंगी. ये लोहरदगा में मिनी कॉरिडोर का काम करेंगे. पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा की सभी जर्जर सड़कों पर ध्यान आकृष्ट कर पहल की जा रही है. पिछले दिनों 12 सड़कों का शिलान्यास किया जा चुका है एवं कार्य प्रगति पर है. ग्रामीण इस पर स्वयं निगरानी करें. मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा के विकास के लिए पुरज़ोर प्रयास कर रहे हैं एवं झारखंड गठबंधन सरकार सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सामुल अंसारी,तनवीर गौहर, युनूस अंसारी, जुगल भगत,विशाल डुंगडुंग, अरसद अयूब,ऐनुल् अंसारी, रौनक़ इक़बाल, रेहान अख़्तर,असलम अंसारी, इंतख़ाब आलम, नाजिम अंसारी,विजय उरांव, सहजाहा अंसारी, रंजन उरांव,सुमित्रा भगत, मुर्शीद खान, राममोहन उरांव, शत्रुघ्न उरांव, विरेंदर उरांव, कमरूल इस्लाम, उल्फ़त अंसारी,ज़फ़र इमाम,तबरेज अंसारी, सेराज ख़ान, हातिम अंसारी,प्रमोद साहू, रियाज अंसारी, साकिर अंसारी,क़िस्मती देवी,परिखा मुंडा,काले उराँव, हसबुल खान, शकील अंसारी,नीरज टोप्पो, मिखाइल अंसारी, जमील अंसारी, राज़ेश लाल, विनोद भगत,अरविंद पाठक,सूरज मुंडा, अशोक पाहन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही