Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराना मिनारा ट्रस्ट का मकसद : तौहीद आलम

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: मिनारा वेलफेयर ट्रस्ट चितरपुर द्वारा जिला स्तरीय मेगा एकेडमिक इवेंट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि एआईएसइसीटी यूनिवर्सिटी के एडमिन तौहीद आलम व विशिष्ट अतिथि इमाम भिखारी यूनिवर्सिटी बिहार के शमीम अहमद, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी रांची के कॉर्डिनेटर विकास मौर्या, रांची यूनिवर्सिटी के एचओडी कॉमर्स डॉ. प्रो. एमएन जुबैरी, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. निर्मल कुमार मंडल, मारिया स्कूल रांची के मो अदनान व शाइन यूनिवर्सिटी की पूजा प्रकाश मौजूद थे. मौके पर तौहीद आलम ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराना मिनारा वेलफेयर ट्रस्ट का मकसद है. इसी के तहत बच्चों को रोजगार युक्त शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-शिक्षा">https://lagatar.in/an-ideal-society-cannot-be-imagined-without-education-manish-jaiswal/">शिक्षा

के बिना आदर्श समाज की कल्पना नहीं : मनीष जायसवाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/11rc_m_217_11022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मिनारा वेलफेयर ट्रस्ट का मेगा एकेडमिक इवेंट

इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत मिनारा स्कूल के एडमिन सहजाद हुसैन अंसारी ने बुके देकर किया. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा उपहार, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया. वहीं विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर चितरपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह, मिनारा वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन मो. हिदायत उल्लाह, कासिफ अहमद, दिलनवाज सरकार, विद्यालय की प्राचार्या आसमां नवेसी, फैयाज अहमद, रफीक उल्लाह सहित विद्यालय के तमाम शिक्षकों व बच्चे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-elections-nawaz-sharif-intensifies-efforts-to-form-coalition-government-after-fractured-mandate/">पाकिस्तान

चुनाव : खंडित जनादेश के बाद नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास तेज किये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही