Advertisement

संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी की मजबूती और सर्वस्पर्शी विस्तारः सुनील बंसल

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी सुनील बंसल ने कहा कि संगठन पर्व पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार का पर्व है. देशभर में 13.50 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं. पूरे देश में संगठन महापर्व कार्यक्रम चल रहा है, जिसमे झारखंड भी शामिल है. सशक्त भाजपा से ही विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत का स्वप्न साकार होगा. सशक्त भाजपा का मतलब सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वसमावेशी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा है. भाजपा संगठन विस्तार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है.

झारखंड में भाजपा का मजबूत सांगठनिक जनाधार हैः संजय

सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि झारखंड में भाजपा का मजबूत सांगठनिक जनाधार है। जिसे और विस्तृत,व्यापक बनाने की प्रक्रिया संगठन पर्व में चल रही। भाजपा का संगठन कार्य सतत चलने वाला कार्य है। संगठन पर्व भविष्य का कार्यकर्ता गढ़ने का पर्व है। पार्टी के विचारों,नीतियों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही धरातल पर ले जाने का माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में संगठन पर्व विलंब से शुरू हुआ लेकिन हम इसे परिश्रम से समय पर पूर्ण कर सकते हैं। बूथ से लेकर जिला स्तर की सांगठनिक संरचना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, सीमा शर्मा सहित संगठन पर्व को सफल बनाने में जुटे जिलों के चुनाव पर्वेक्षक, चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी मौजूद रहे. संचालन गणेश मिश्र ने किया. विषय प्रवेश प्रदेश महामंत्री एवम चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कराया. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश">https://lagatar.in/attack-on-air-force-base-in-coxs-bazar-bangladesh-army-took-charge/">बांग्लादेश

के कॉक्स बाजार स्थित एयर फोर्स बेस पर हमला, सेना ने मोर्चा संभाला
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3