Search

संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी व सर्वसमावेशी बनाना हैः भाजपा

22 दिसंबर से शक्ति केंद्रों पर होगा संगठन पर्व का शुभारंभ Ranchi: भाजपा 22 दिसंबर से झारखंड के सभी शक्ति केंद्रों पर संगठन पर्व का विधिवत शुभारंभ करने जा रही है. इस संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बनाना है. भाजपा संगठन महापर्व के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 2024 से 2030 तक के लिए आयोजित है. राकेश ने बताया कि संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान को गति देना है. इसके लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन सदस्यता की तकनीकी जानकारी दी गई है. सदस्यता लेने के लिए 8800002024 नंबर पर डायल कर भाजपा से जुड़ा जा सकता है.

झारखंड भाजपा की मजबूती पर जोर

राकेश प्रसाद ने झारखंड को भाजपा की उर्वरा भूमि बताते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया. पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है."सबका साथ, सबका विकास" पार्टी की नीति है, और तुष्टिकरण की राजनीति का भाजपा हमेशा विरोध करती रही है. राकेश ने बताया कि इस अभियान में युवा, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे. पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के 5628 शक्ति केंद्रों पर जाकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाएंगे. भाजपा का लक्ष्य लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ना है.

ये रहेंगे शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के तेलवाना पंचायत स्थित खोरों गांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय पचंबा शक्ति केंद्र, गिरिडीह में शामिल होंगे. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची के हरमू स्थित शक्ति केंद्र पर मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा प्रखंड के चाराडीह शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान में भाग लेंगी. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रांची के चुटिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल पर उपस्थित रहेंगे. प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ओरमांझी के कूचू शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा टाटी पूर्वी शक्ति केंद्र में उपस्थित होंगे. महामंत्री मनोज सिंह मेदिनीनगर के बारालोटा उत्तरी शक्ति केंद्र में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-lg-gives-permission-to-ed-to-prosecute-arvind-kejriwal/">दिल्ली

शराब नीति : LG ने ईडी को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी…

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//