Search

 
 
 

चतरा में शुभम संदेश व लगातार डॉट इन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 
Chatra: जिले के विकास भवन चौक स्थित आर्ची पेट्रोल पंप के निकट शुभम संदेश हिन्दी दैनिक एवं लगातार डॉट इन वेब पोर्टल के कार्यालय का शुभारंभ हो गया. डीपीआरओ शकील अहमद एवं जिप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने सोमवार को फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया. दोनों अतिथियों ने शुभम संदेश और लगतार डॉट इन की टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि शुभम संदेश हिन्दी दैनिक से अपेक्षा है कि अखबार में उन खबरों को प्रमुखता से सामाजिक पटल पर रखा जाएगा, जिसे दूसरे अखबार छिपाने का काम करते हैं. साथ ही साथ कामना है कि यह अखबार जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाकर समाज में बेहतर मुकाम बनाए, ताकि समाज एवं जिले के विकास को एक नई गति और मुकाम मिल सके. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सब एडिटर समीर चक्रवर्ती, विज्ञापन प्रबंधक रंजीत कुमार, विभावि से सेवानृवित्त प्राध्यापक डॉ प्रमोद कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष धनंजय तिवारी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार परमानंद आर्य, कार्यालय प्रभारी अभिमन्यु सिंह, सहायक अभिजीत शुक्ल, पत्रकार रजनीश पाठक, मो मसिर आलम उर्फ पिंटू, बंटी कुमार के अलावा आजसू जिलाध्यक्ष शिवलाल दांगी, सुजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रज्ज्वल मिश्रा, गौतम कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, आजसू केंद्रीय सदस्य सीए संदीप सिंह, मो. तस्लीम, रोहित पाठक एवं कुणाल गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/century-seized-illegally-loaded-pickup/">हजारीबाग:

वन विभाग ने अवैध ढिबरा लदे वैन को किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही