Search

रिम्स के पुराने भवन का होगा जीर्णोद्धार,अपर मुख्य सचिव की बैठक में निर्णय

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स के पुराने भवन का जीर्णोद्धार होगा. स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई. बैठक में रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद, रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूद रहे. बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने रिम्स के पुराने भवन का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया. गौरतलब है कि रिम्स के पुराने भवन के कई विभागों की स्थिति जर्जर है, जिससे जल्द ठीक करने की जरूरत है. वहीं रिम्स के बेसमेंट में बने हीमोफीलिया वार्ड और फिजियोथेरेपी विभाग की स्थिति बदतर है. बारिश होते ही दोनों ही विभागों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. ऐसे में ड्रेनेज सिस्टम के साथ अन्य खामियों को दुरुस्त करना बेहद महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-notorious-criminal-sohail-hussain-shot-dead-by-criminals/92146/">साहिबगंज:

कुख्यात अपराधी सोहेल हुसैन की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

सोमवार से शुरू होगा डेंटल ओपीडी

सोमवार से रिम्स के डेंटल ओपीडी की शुरुआत होगी. इस बाबत रिम्स चिकित्सा अधीक्षक ने डेंटल विभाग के प्राचार्य को ओपीडी की शुरुआत करने का निर्देश दिया है. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर डेंटल ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही प्रति घंटे ओपीडी में 10 मरीजों से अधिक लोगों को परामर्श नहीं दिया जाएगा. इसे भी सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//