Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: मवेशी चराने जंगल गया वृद्ध पेड़ से गिरा, रिम्स रेफर

Latehar: सखूआ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को रिम्स (रांची ) रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति बारीयातु थाना क्षेत्र के चेटूआग निवासी स्वर्गीय चंद्रजीत गंझू के 55 वर्षीय वृद्ध चरका गंझू अपने घर से मवेशी चराने जंगल गया था. इसी दौरान एक सखुआ पेड़ पर चढ़कर मवेशी के लिए चारा तोड़ रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर सखूआ के पेड़ से गिर कर घायल हो गया. परिजनों की सहायता से घायल व्यक्ति को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई. जांच उपरांत चिकित्सक ने बताया कि घायल चरका गंझू का सर सहित शरीर के कई अंगों में आंतरिक चोट आई है. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/pappu-yadav-met-cm-hemant-soren-said-coalition-government-will-be-formed-again/">CM

हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, बोले – फिर बनेगी गठबंधन की सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही