Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जो दरबार में खाली झोली लेकर आता है… भरकर ले जाता है… भजन पर झूमे श्रद्धालु

Koderma : नगर का धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में नए साल के पहले शनिवार के मौके पर नीलम स्टोर गली स्थित पुरूषोत्तम पहाड़ी के निवास स्थल पर भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विभिन्न देवी-देवताओं का दरबार सजाया गया था. गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ. भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. भजन गायक बबलू सिंह ने जो आस लगा कर के दरबार मे आता है, खाली झोली आता है... भरकर ले जाता है... मनमोहक भजन गाया. वहीं दिलीप शर्मा ने पूरी तू कर दे मेरी मन की आस भोले बाबा.. जबकि सुरेश यादव ने चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता चला जायेगा... भजन गाकर सबका मनमोह लिया. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/government-should-immediately-withdraw-the-jharkhand-court-fees-amendment-act-2022-bharat-chandra-mahato/">झारखंड

कोर्ट फीस अमेंडमेंट एक्ट-2022 को अविलंब वापस ले सरकार : भरत चंद्र महतो

एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए

वहीं सतेन्द्र सिन्हा ने कन्हैया एक नजर जो आज तुमको देखता होगा... राकेश कपीसीमे ने दरबार हजारों हैं ऐसा दरबार कहाँ... जैसे भजनो पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. वहीं भजन गायक आनंद सिंह, नवीन सिन्हा, मनोज माथुर, सहित कई अन्य गायकों ने बाबा भोले शंकर, वीर हनुमान, माता दुर्गा, श्याम बाबा सहित अन्य देवी देवताओं पर भोजपुरी, राजस्थानी, क्लासिकल आधारित भजन प्रस्तुत किये. मौके पर ढोलक पर विवेक सिंह, हारमोनियम पर बीएन प्रसाद ने संगत दी. भजन कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष विमल मोदी, पूर्व सचिव अरविंद चौधरी, विजय पांडेय, राहुल सिंह, गौतम पांडेय, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विक्की केशरी, ओम प्रकाश, लखन सिंह, विकास साव, साहिल भदानी, पुरुषोत्तम पहाड़ी, शिखर पहाड़ी, निश्चय पहाड़ी, सूरज कुमार, सिंटू गुप्ता, राजेश वर्मा, राकेश बजाज बबिता पहाड़ी, रिया पहाड़ी शामिल थे. रामधुन और आरती के साथ भजन का कार्यक्रम संपन्न हो गया. इसे भी पढ़ें– चंद्रप्रकाश">https://lagatar.in/chandraprakash-chaudhary-said-gimmick-will-not-work-public-will-answer-including-5-news-of-ramgarh-district/">चंद्रप्रकाश

चौधरी ने कहा- नहीं चलेगी नौटंकी, जनता देगी जवाब समेत रामगढ़ जिले की 5 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही