Search

भाभी को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Hazaribagh : भाभी सुनीता देवी को गोली मारने वाला फुफेरा देवर शंकर प्रसाद को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों नवादा जिले के रोह स्थित जागीर गांव के रहनेवाले हैं. हजारीबाग के बाबूगांव स्थित पकाही में रहकर दोनों गोलगप्पे का कारोबार करते थे. गोली लगने के बाद रिम्स में भर्ती सुनीता देवी के बयान पर उसके देवर को गिरफ्तार किया गया. सुनीता देवी ने बताया कि 21-22 अप्रैल की रात उसे देवर ने ही गोली मारी थी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-four-people-including-jdu-leader-arrested-by-police-in-bullying-bombs-weapons-seized/">बिहार

: दबंगई में पुलिस के हत्थे चढ़े जदयू नेता समेत चार लोग, बम-हथियार जब्त
देवर को साथ में कारोबार करने के लिए उसके पति दिनेश प्रसाद ने ही कुछ दिनों पहले उसे नवादा से बुलाकर अपने साथ रखा था. उसके पति का कारोबार फलता-फूलता देख उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और कहासुनी में उसने सुनीता देवी पर गोली चला दी. एक गोली सुनीता देवी की बांह और दूसरी पसली में लगी. जब देवर पहले उससे विवाद करता था, तो उसे छोड़कर वे लोग मटवारी गांधी मैदान से मटवारी तालाब की ओर ठेला लगाने लगे. उसके बाद उसका देवर उसे और उसके पति को अक्सर डराने-धमकाने लगा था. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : अफसरशाही">https://lagatar.in/bureaucracy-people-keep-visiting-government-offices-officials-absent/">अफसरशाही

: लोग सरकारी दफ्तरों के काटते रहे चक्कर, अधिकारी नदारद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp