Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का इकलौता च‍िराग

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुम्भा में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक मासूम की जान चली गई. मासूम कुसुम्भा निवासी स्व. रंजीत शर्मा का पुत्र 12 वर्षीय प्रियांशु था. वह घर का इकलौता चिराग था. गांव में ही 11,000 का जर्जर तार टूटकर गिरने से खेल रहा मासूम करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. वहां पहले से मौजूद हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायल बच्चे को देखते ही तुरंत सर्जरी और ऑर्थोपेडिक सर्जन को बुलाकर दिखवाया और इलाज शुरू कराया. फिर 108 एंबुलेंस से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. बच्चे के परिजनों ने बताया कि रिम्स के चिकित्सकों ने भी रिस्क लेने से इंकार कर दिया है और शरीर के कई अंग को काटकर हटाने की सलाह दी. आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : पहले">https://lagatar.in/first-the-co-carried-the-sand-then-the-vehicle-was-seized-the-victim-reached-the-cms-house-to-commit-suicide-with-the-whole-family/">पहले

सीओ ने बालू ढुलाया, फिर हो गया गाड़ी जब्त, पूरे पर‍िवार के साथ आत्‍मदाह करने सीएम आवास पहुंचा पीड़‍ित (video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही