Search

संसद के सामने विपक्ष ने किया राम मंदिर चंदा चोरी का नाटक मंचन

मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने संसद के बाहर राम मंदिर चंदा चोरी के नाटक का मंचन किया. पप्पू यादव संत की भूमिका में थे और चंदा मांग रहे थे. जबकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य सांसद उन्हें चंदा दे रहे थे. इसके बाद जो चंदा इकट्ठा होता है, उसकी चोरी कर ली जाती है.
 
Lagatar Desk

उल्लेखनीय है कि अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे की चोरी की घटना को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार से जवाब मांग रहा है, जबकि सत्ता पक्ष की तरफ से अब तक इस मामले में कोई ऐसा जवाब नहीं आया है, जिससे विपक्ष संतुष्ट हो जाये. विपक्ष मामले की जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ा है.

सदन में विपक्ष के सांसदों के सवालों का सही तरीके से जवाब नहीं मिलने के कारण, विपक्षी सांसदों ने आज चंदा चोरी का नाटक संसद भवन के बाहर किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही