Search

 
 
 

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग में बाधा:धनंजय कुमार पुटूस

झारखंड  के भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि यह विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग में एक गंभीर बाधा है.
 

Ramgarh :  झारखंड  के भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि यह विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग में एक गंभीर बाधा है.

 

पुटूस ने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के उद्देश्य से लाया गया यह ऐतिहासिक विधेयक विपक्ष के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण पारित नहीं हो सका, जो लोकतंत्र और महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है.

 

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों को साकार करने का माध्यम था. यह संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया था .

 

भाजपा नेता पुटुश ने आगे कहा कि महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, सेना और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं. ऐसे समय में इस विधेयक का विरोध कर इसे पारित न होने देना विपक्ष की नीयत पर सवाल खड़ा करता है.

 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की हर पहल में बाधा डालना और महिला बिल को पारित न होने देना उनके राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है और जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही