Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: राधा स्वामी संगठन ने किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Hazaribagh: राधा स्वामी संगठन ने शनिवार को मुकुंदगंज स्थित उत्सव मैरेज हॉल में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि पलामू जिला कोऑर्डिनेटर शिव शंकर प्रसाद, पटना जोन के प्रभारी समीर कुमार, गया जिला समन्वयक गौतम कुमार, हजारीबाग जिला कोआर्डिनेटर अखिलेश्वर नारायण दास, जोनल रामकुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया. कार्यक्रम में जिले की 252 पंचायतों के कोऑर्डिनेटर, 17 प्रखंडों कोऑर्डिनेटर और 36 नगर निगमों के कोऑर्डिनेटर सहित 300 से अधिक लोग शामिल हुए. इस दौरान संगठन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए हजारीबाग जिला कोऑर्डिनेटर अखिलेश्वर नारायण दास ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि योजनाओं को राज्य के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाया जाए, जिससे झारखंड को एक सशक्त राज्य बनाया जा सके. अरुण कुमार ने संगठन द्वारा संचालित 15 योजनाओं का उल्लेख किया, जो धरातल पर क्रियान्वित हैं और जिनका लाभ कई ग्रामीणों तक पहुंचाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि राधा स्वामी संगठन की स्थापना 2010 में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा की गई थी. दीपक शर्मा का सपना था कि भारत की हर बच्ची उनकी बहन है और इसी सोच के साथ उन्होंने कन्यादान योजना की शुरुआत की थी. आज संगठन की कई योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं. शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि राधास्वामी संगठन कन्यादान योजना, कन्यादान उपहार योजना, आवास योजना, किसान सम्मान योजना, राधास्वामी अनाज बैंक योजना, राधास्वामी सदस्य पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना के अलावा वाहन योजना जैसी 15 प्रमुख योजनाओं पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य है, गांंव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचे. इसमें पंचायत कोआर्डिनेटर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. मौके पर चौपारण ब्लॉक कोआर्डिनेटर मुकुंद साव, बड़कागांव के विषेश्वर राम, सदर के तुलसी कुशवाहा, पदमा के भरत पांडेय सहित 17 पंचायत के प्रखंड कोआर्डिनेटर, पंचायत और नगर निगम के वार्ड कोआर्डिनेटर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही