Search

 
 
 

रांची में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, 7 नये मामले सामने आये, सक्रिय मरीजों की संख्या 16

जिला प्रशासन ने सैंपलिंग और ट्रैकिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. अब तक कुल 432 सैंपलों की जांच की जा चुकी है,
 

 Ranchi : रांची में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं.  बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 27 सैंपलों की जांच की गयी, जिनमें से 7 नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 पहुंच गयी है.

 

स्वास्थ्य विभाग की अपील

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और हल्के लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराएं. साथ ही, वैक्सीन की बूस्टर डोज़ लेने और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है. विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कदम उठाए जाने की बात कही गयी है.

 

प्रशासन की तैयारी

 

जिला प्रशासन ने सैंपलिंग और ट्रैकिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. अब तक कुल 432 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 31 संक्रमित पाये गये हैं. राहत की बात यह है कि आज किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है  

 

क्या करें?

 

- हल्के लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराये

- मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

- वैक्सीन की बूस्टर डोज़ लें

- जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन में रहें

  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही