Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर बाबा मंदिर के गुंबद से उतारे गए पंचशूल पूजा-अर्चना कर पुनः लगाए गए

Deoghar : बाबा नगरी देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है. बाबा मंदिर परिसर स्थित बैद्यनाथ मंदिर सहित सभी 20 मंदिरों के शिखर से पंचशूल को शुक्रवार को उतर गया था. पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को भोलेनाथ व पार्वती के शिखर से उतारे गए पंचशूल को पुनः गुंबद पर स्थापित कर दिया गया.

 

ज्ञात हो कि बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर के शिखर पर गठबंधन बांधने का कार्य महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाता है. सभी मंदिरों के शिखर पर चढ़कर पंचशूल को उतारने का कार्य भंडारी परिवार करता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही