Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल गये हैं, राम आये हैं... पर झूमे श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
  • वैष्णव दुर्गा मंदिर में भजन कार्यक्रम का आयोजन
  • लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया
  • अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी हुआ
Latehar : अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर शहर के वैष्णव दुर्गा मंदिर में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. इस दौरान महा प्रसाद का वितरण किया गया. पूर्वाह्न 11 बजे भजन कार्यक्रम का शुभारंभ स्वाति मिश्रा एंड ग्रुप के बाल कलाकारों के द्वारा गाये गये मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गये हैं, राम आये हैं भजन से हुआ. ग्रुप की निशा रानी ने तू ही माता तू ही पिता है, रामधुन गा कर लोगों को भाव विहोर कर दिया. ग्रुप की तियासा ने सोहर गीत गाया. इस पर लोग भाव विह्वल हो गये. कई लोगों की आंखें भी नम हो गयी. ग्रुप की ही अन्य कई कलाकारों ने भी भजन की प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाह वाही लूटी. कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के द्वारा स्वाति मिश्रा एवं उनके ग्रुप के जयप्रकाश पांडेय को संयुक्त रूप से स्मृति चिह्न व चुनरी भेंट किया गया. इससे पहले श्रीरामलला के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहु, रामहरि प्रसाद, ओमप्रकाश लाल, अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता उर्फ भोला, उपाध्यक्ष शशि भूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति व रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, राजीव कुमार (घंटी), राजीव कुमार (कूक्कू), संतोष दुबे, दीपक विश्वकर्मा, संजय प्रसाद गुड्डू, आकाश कुमार जायसवाल, बसंत कुमार, पुजारी राजेश्वर पाठक, पारितोष ठाकुर आदि मौजूद थे. संध्या में मंदिर परिसर मे दीपोत्सव मनाया गया. इस मौके पर मंदिर परिसर में दीये जलाये गये. मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है.

रामनगर पथ का शुभारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-80.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर दो में चेकनाका के पास रामनगर नामकरण किये गये पथ का शुभारंभ पूजा अनुष्ठान के बाद फीता काटकर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार एवं जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर रामनगर पथ का शुभारंभ करना एक पुनित कार्य है. उन्होंने इस पथ को महाशिवरात्री के पहले विधायक निधि से पीसीसी पथ कराने की घोषणा की. जिप अध्यक्ष ने भी कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है. मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद बली पाठक, लाल आशीष नाथ शाहदेव, रामनाथ अग्रवाल, रामदेव सिंह, रविंद्र प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, महेन्द्र पाठक, विशाल कुमार, संतोष प्रसाद पिंटू, ओमप्रकाश कुमार, विवेक गुप्ता, चंदन कुमार, कौशल पांडेय, अर्जुन पाठक व नवल पाठक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राममय">https://lagatar.in/ayodhya-city-becomes-filled-with-ram-decoration-of-lord-shri-ram-begins/">राममय

हुई अयोध्या नगरी, प्रभु श्रीराम का श्रृंगार शुरू, मेहमानों का आने का सिलसिला जारी, आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा में नहीं होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही