Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग रहा कठिन मगर मथुरा-काशी का मंदिर निर्माण होगा आसान : भैया जोशी

Mumbai/Ranchi :  विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रांत मंत्री-सहमंत्री के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन आज महाराष्ट्र के मुंबई स्थित लोनावला के महाराजा अग्रसेन भवन सभागार में हो गया. समापन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाहक भैया जोशी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विश्वास के साथ कार्यकर्ता को निरंतर क्रियाशील रहना आवश्यक है. कार्यकर्ताओं के प्रगाढ़ विश्वास से किए गए कार्य के कारण ही हिंदू समाज में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो रहा है. इसे भी पढ़ें –नेताजी">https://lagatar.in/hemant-soren-to-visit-saifai-to-pay-last-respects-to-netaji/">नेताजी

के अंतिम दर्शन करने सैफई जाएंगे हेमंत सोरेन

ईश्वरीय कार्य सदैव पूर्ण होता है- भैया जोशी

उन्होंने कहा श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य के निमित्त कई कठिनाइयां आई परंतु अब मथुरा व काशी का मार्ग हमें आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा ईश्वरीय कार्य सदैव पूर्ण होता है, परंतु इसके लिए भी पुरुषार्थ की आवश्यकता होती है. कार्यकर्ताओं का निस्वार्थ एवं प्रमाणिकता भरा कार्य से संगठन के प्रति समाज में विश्वास बढ़ता है. हमें कार्यकर्ताओं की मन:स्थिति को जानकर तथा उनके उर्जा, रूचि एवं क्षमता को देखते हुए उन्हें दायित्व सौंपकर कार्य करने का प्रेरणा जगाना चाहिए. कार्यकर्ता के अंतःकरण के प्रेरणा के कारण ही संगठन का विस्तार एवं समाज में एक नई जागरण को परिलक्षित करता है. उन्होंने कहा सामूहिकता, पारदर्शिता, विकासशीलता व चैतन्यशीलता संगठन के विकास के मूल मंत्र है.

विहिप चलाएगा घर वापसी कार्यक्रम

केंद्रीय प्रांत मंत्री अभ्यास वर्ग में चार दिन तक पूरे भारत के लगभग 200 प्रतिनिधि के बीच आगामी 2024 में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने के निमित्त आगामी हित चिंतक अभियान, संगठन विस्तार, मठ मंदिरों की सुरक्षा एवं व्यवस्था सहित विविध आयामों के करणीय बिंदु पर गहन विचार विमर्श कर योजना बनाई गई. योजना के तहत आगामी 6 नवंबर से 20 नवंबरतक हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा. जिसमें देश के सभी गांवों तक पहुंच कर विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारण किया गया. साथ ही साथ परावर्तन (घरवापसी) का भी सभी प्रांतों ने अपना लक्ष्य निर्धारण किया. इसे भी पढ़ें –चांडिल">https://lagatar.in/chandil-former-mp-distorting-the-history-of-chuad-rebellion/">चांडिल

: चुआड़ विद्रोह के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे पूर्व सांसद

ये रहे मौजूद

अभ्यास वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय महामंत्री मिलिंद जी परांडे, केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय सदस्य सुरेश सोनी, पूर्व केंद्रीय संगठन महामंत्री दिनेशचंद्र, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय सहमंत्री अमरीश सिंह, केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी, केंद्रीय मंत्री बजरंग लाल बागड़ा, केंद्रीय सह मंत्री गोपाल सहित कई केंद्रीय अधिकारियों ने अपना मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम में पटना क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, झारखंड प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, सहमंत्री वीरेंद्र यादव, सहमंत्री रामनरेश सिंह, सहमंत्री रंगनाथ महतो झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही