Search

 
 
 

गिरिडीह की जनता ने पीएम को नकारा, इस बार भी मुद्दे की बात शब्दकोष से रहे गायब : ठाकुर

 
Ranchi :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की झारखंड (गिरिडीह) में चौथी चुनावी सभा हुई. लेकिन गिरिडीह की जनता ने प्रधानमंत्री की सभा को पूरी तरह से नकारने का काम किया. कहा कि पीएम ने कई बातें अपनी चुनावी सभा में कही. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी मुद्दे की बात प्रधानमंत्री के शब्दकोश से गायब रहे. बेरोजगारी और महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान है. लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं. लाखों पद खाली हैं. करोड़ों युवा रोजगार की आस में घुम रहे हैं. लेकिन प्रधानमंत्री की इतनी हिम्मत नहीं कि जनता की मुद्दों पर वो बात कर सके और अपने दस सालों का काम गिनवा सके.

2014 में राज्य से किये वादे भी भूल गये मोदी जी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2014 में हुईं विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने प्रचार अभियान में राज्य में आईआईटी संस्थान और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा किया था. लेकिन वो यह वादा भूल गये. प्रधानमंत्री ने कोडरमा में मेडिकल कॉलेज खोलने का भी वादा किया था. 2018 में इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री जी ने रखी थी. उन्होंने 2019 तक इस परियोजना को पूरा करने का वादा किया था. लेकिन इस गारंटी को भी प्रधानमंत्री भूल गये. यानी मोदी की गारंटी फर्जी निकली. देश के प्रधानमंत्री अपने संबोधन में यह कह रहे हैं कि हम लोगों का इलाज मुफ्त करायेंगे. जबकि हकीकत यह है कि देश को नोटबंदी के लाइन में तड़पाया, कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर की लाइन में रूलाया और गिरिडीह में वोट के लिए जनता को फिर झूठ बोला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही