Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य की जनता आक्रोशित, देगी मुंहतोड़ जवाब : रघुवर दास

Hazaribagh: पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास गुरुवार को हजारीबाग में महर्षि बाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार पर निशाना साधा. कहा कि यहां झूठ और लूट की सरकार चल रही है. राज्य की जनता आक्रोशित है. जल्द मुंहतोड़ जवाब देगी. रघुवर दास ने कहा कि इस सरकार को जन सरोकार से कोई वास्ता नहीं है. अबुआ राज के नाम पर राज्य को चारागाह बनाकर सिर्फ लूट-खसोट में सरकार व्यस्त है. यह आदिवासी, दलित पिछड़ा और मूलवासी विरोधी सरकार है. इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और भ्रष्टाचार चरम पर है. रघुवर दास ने ओबीसी आरक्षण, 1932 खतियान मामला, भ्रष्टाचार धर्मांतरण, सरकार की योजनाएं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया बेबाकी से व्यक्त की. राज्य में हो रहे आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए राज्य स्तर के कई आंकड़े भी उन्होंने पत्रकारों के सामने गिनाए. उन्होंने हजारीबाग के केरेडारी में दलित युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या और हाल ही में बड़कागांव में एक युवती के साथ समाज विशेष के लोगों द्वारा किए गए प्रताड़ना के मामले में वहां की स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद पर भी निशाना साधा. पलामू में मदरसा का जमीन बताकर 50 महादलित परिवार को विस्थापित किए जाने के मामले, लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म मामले, संथाल परगना में झामुमो द्वारा राजनीतिक और आर्थिक चारागाह बनाकर खनिज संपदा की मची लूट पर तंज कसा. रघुवर दास ने कहा कि किस प्रकार ढाई साल में सीएम के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने एक हजार करोड़ का अवैध संपत्ति खड़ा किया, उसे सीबीआई ने सरेआम खुलासा कर दिया. कहा कि झारखंड के सभी जिलों में अवैध कोयला, पत्थर, बालू के कारोबार में प्रशासन के अधिकारी भी लगे हुए हैं. इसके कारण वर्तमान समय में आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं. कहा कि स्थिति अगर ऐसे ही रही तो हमारे झारखंड का प्राचीन सरना समाज को अल्पसंख्यक की श्रेणी में आने में देर नहीं लगेगा. रघुवर दास ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है, लेकिन कर्मचारी पिछले दो-तीन महीने से अपने हक की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और जमीन म्यूटेशन के अलावा अनाज वितरण का कार्य और डाकिया योजना पूरी तरह लंबित है. जिस कारण जनता परेशान है. रघवर दास ने कहा कि पलामू में महादलित परिवार को जमीन से बेदखल करने के मामले में भाजपा ने हजारीबाग में वाल्मिकी समाज के कार्यक्रम में यह निर्णय लिया है. साथ ही सरकार और पलामू प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि जल्द जहां से महादलित परिवार को उजाड़ा गया है, वहां उन्हें ससम्मान बसाया जाए. अन्यथा छठ महापर्व के बाद झारखंड के हजारों दलित समाज पलामू कूच करेंगे. ओबीसी आरक्षण मामले में रघुवर दास ने कहा कि यह सरकार लोगों के आंखों में सिर्फ धूल झोंकने का काम कर रही है. पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है. राज्य सरकार ने कैबिनेट में 27% पिछड़ों का आरक्षण देने का निर्णय लिया, लेकिन मैं सीएम से जानना चाहता हूं कि 27% आरक्षण देने का निर्णय एक तरफ को कैबिनेट की बैठक में लेते हैं वहीं दूसरी तरफ उसके लागू करने की तिथि भी निर्धारित नहीं करते. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में आरक्षण ना देकर पिछड़ों के साथ इस सरकार ने बड़ा अन्याय किया और अभी फिर निकाय चुनाव में ओबीसी को किसी प्रकार का आरक्षण नहीं दिए जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि यह पिछड़ा विरोधी सरकार है और पिछड़ों के साथ भेदभाव करती है. रघुवर दास ने कहा कि पंचायत चुनाव के समय सर्वोच्च न्यायालय को ऐसी सरकार ने ओबीसी आरक्षण मामले में त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर आंकड़े इकट्ठा करने का अंडरटेकिंग सर्टिफिकेट दिया था. लेकिन अब तक किसी प्रकार की जांच ना कर आंकड़े इकट्ठा किए बिना कैबिनेट में निर्णय लिया जाना सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना भी प्रतीत होती है. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/subramanian-swamy-lashed-out-at-modi-government-over-ram-setu-said-not-a-single-affidavit-in-8-years/">मोदी

सरकार पर रामसेतु को लेकर बरसे सुब्रमण्यन स्वामी, कहा, 8 साल में एक भी हलफनामा नहीं, SC ने जवाब तलब किया
रघुवर दास ने 1932 के खतियान मामले में स्पष्ट शब्दों में कहा कि 1985 से जो झारखंड में रह रहे हैं वह झारखंडी हैं. भाजपा ने इसे परिभाषित कर लागू किया, जिसे झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ने स्वीकार किया. विधानसभा के पटल में पूरे सदन के समक्ष विगत 23 मार्च 2022 को बजट सत्र के दौरान कहा था कि 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू नहीं की जा सकती है, कोर्ट से खारिज कर चुका है. लेकिन उसके बाद सिर्फ वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण हेमंत सरकार ने कैबिनेट में यह निर्णय लिया कि 1932 का खतियान लागू किया जाएगा. जनता जानना चाहती है कि आपने सबसे बड़ी पंचायत में झूठ बोला या आप की कैबिनेट ने झूठा निर्णय लिया. प्रेसवार्ता में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद, मूलचंद साव, सुनील साहू, मनमीत अकेला, कुंवर मनोज सिंह, उज्ज्वल दास और सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  महिला">https://lagatar.in/female-patient-death-case-police-in-action-mode-rinpass-director-jayati-simlais-car-seized/">महिला

मरीज मौत मामला : एक्शन मोड में पुलिस, रिनपास डायरेक्टर जयति शिमलइ की गाड़ी सीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही