Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीति आयोग के मापदंडों में जिला का प्रदर्शन अच्छा है : अर्जुन मुंडा

Advertisement
Advertisement
Bokaro: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोकारो पहुंचे. उन्होंने डीसी कुलदीप चौधरी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें नीति आयोग के तहत विभिन्न आयाम के संबंध में विस्तार से समीक्षा की. इसमें सांसद पशुपतिनाथ सिंह मौजूद थे. बैठक में डीसी और डीडीसी कीर्ती श्री ने केंद्रीय मंत्री को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने मंत्री को बुनियादी ढांचा एवं वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए कार्य की जानकारी दी. उन्होंने आंकांक्षी जिलों में जिले का कंपोजिट स्कोर और डेल्टा रैंक के संबंध में बताया. स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्य व योजना से मंत्री को अवगत कराया. कहा कि संस्थागत प्रसव के मामले में जिले का प्रदर्शन 102.74 है. आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है. कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को रखा जा रहा है. ताकि इस क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन किया जा सके. कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 45 खाद्य पदार्थों से निर्मित रेडी टू ईट पैकेट की आपूर्ति की जा रही है. कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती किया जा रहा है. कुपोषण उपचार केंद्रों को अपग्रेड किया जा रहा है. कहा कि कोविड टीकाकरण में जिले का प्रदर्शन बेहतर है. अब तक कुल 2551875 लोगों को टीका लगाया गया है. शिक्षा के क्षेत्र में भी जिला विभिन्न कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और यह क्रम अभी भी जारी है. डीसी ने कहा कि छात्रों का प्राथमिक से अपर प्राथमिक विद्यालयों में ट्रांजिशन का प्रतिशत रेट वर्तमान में 91 फीसद है. इस वर्ष 100 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें-  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-not-five-40-lakh-people-died-due-to-corona-said-modi-is-lying/">राहुल

गांधी ने कहा, कोरोना से पांच नहीं, 40 लाख लोगों की मौत हुई, कहा- मोदी झूठ बोल रहे हैं   
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य, समाज कल्याण (पोषण) एवं शिक्षा विभाग के कार्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. तीनों विभाग को अधिकारियों/कर्मियों को अंतर विभागीय बैठक कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति तैयार कर काम करना चाहिए. लक्ष्य प्राप्ति में आ रही कठिनाईयों का पता लगाना चाहिए. उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों व शिक्षकों की संख्या के संबंध में जानकारी ली. केंद्रीय मंत्री ने कोरोना काल को चैलेंज के रूप में लेते हुए और ज्यादा काम करने की बात कही. कहा कि नीति आयोग के निर्धारित मापदंडों में जिला का प्रदर्शन अच्छा है. इसे और अच्छा करना है. इसे भी पढ़ें- दिल्ली">https://lagatar.in/congress-convenes-high-level-meeting-in-delhi-prashant-kishor-also-involved-something-big-is-about-to-happen/">दिल्ली

में कांग्रेस ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, प्रशांत किशोर भी शामिल, कुछ बड़ा होने वाला है!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही