सीट बंटवारे में गलती की वजह से इंडी गठबंधन का बिहार में प्रदर्शन नहीं रहा ठीक : दीपांकर भट्टाचार्य NewDelhi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का बिहार में प्रदर्शन ठीक नहीं रहा. इंडिया गठबंधन ने कुछ गलतियां की है. इसमें टिकट बंटवारा भी शामिल है. कहा कि चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के पीछे ‘‘नीतीश कुमार फैक्टर’’ भी एक वजह रहा. भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्णिया में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की, क्योंकि राजद ने कांग्रेस को सीट देने से इनकार कर दिया था. भट्टाचार्य ने कहा कि भाकपा (माले) ने सीवान सीट की मांग की थी. लेकिन इस सीट से राजद ने चुनाव लड़ा. नतीजतन यह सीट जदयू के खाते में चली गयी. वहीं इस सीट पर लोकसभा चुनाव लड़े राजद प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे. भाकपा (माले) ने आरा और काराकाट दो सीट पर जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि कुछ गलतियों का शायद व्यापक असर हुआ. इसका असर कई सीट पर पड़ा. पूर्णिया का ही उदाहरण लीजिए, पप्पू यादव यह सीट जीतने में कामयाब रहे. लेकिन यह अकल्पनीय है कि इस तरह के ध्रुवीकृत चुनाव में राजद के आधिकारिक उम्मीदवार को 30,000 से भी कम वोट मिले.
बिहार में इंडी गठबंधन के खराब प्रदर्शन का कारण सीट बंटवारा : दीपांकर भट्टाचार्य
Last Updated: Jun 22, 2024 12:00 AM (IST)