Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटानगर स्टेशन से यात्री का मोबाइल चुराने वाले को मिली जमानत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन से बागबेड़ा मतलाडीह निवासी गौतम कुमार राउत का मोबाइल चोरी करने के आरोपी मो अली हुसैन को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत मिल गई. मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने उसे जमानत दी. मो अली की ओर से जमानत याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता हैदर ने बताया कि 29 मार्च को गौतम कुमार अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए स्टेशन गए थे. इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया था. घटना के तीन दिन बाद आरपीएफ ने मो अली को मोबाइल के साथ पकड़ा था. इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. शनिवार को कोर्ट ने उसे जमानत दे दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-riding-criminal-opened-fire-in-parsudih-kiosk-recovered/">जमशेदपुर

: परसुडीह में बाइक सवार अपराधी ने की फायरिंग, खोखा बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही