नाबालिग आरोपी स्कूल में टेस्ट नहीं देना चाहता था इसलिए टेस्ट कैंसल कराने के लिए उसने धमकी वाले ईमेल भेजने का प्लान बना कर उस पर अमल किया NewDelhi : दिल्ली के स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने अलग-अलग 23 स्कूलों को धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोपी 12वीं के छात्र को हिरासत में लिया है. छात्र ने इस बात को स्वीकार कर लिया है. पहले भी वह इस तरह के ईमेल भेज चुका है. खबरों के अनुसार नाबालिग आरोपी स्कूल में टेस्ट नहीं देना चाहता था इसलिए टेस्ट कैंसल कराने के लिए उसने धमकी वाले ईमेल भेजने का प्लान बना कर उस पर अमल किया. पुलिस उससे पूछताछ में जुट गयी है. डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने समाचार एजेंसी को जानकारी दी कि आरोपी ने पूछताछ में मान लिया है कि उसने दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों को 23 ईमेल भेजे थे. सभी ईमेल्स में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी.
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला छात्र निकला...पुलिस कर रही पूछताछ
Last Updated: Jan 10, 2025 12:00 AM (IST)