Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साकची में मोबाइल फाइनांस कराने आई महिला का फोटो खींच किया वायरल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो डिमना रोड टीचर्स कॉलोनी निवासी एक महिला की तस्वीर वायरल करने का मामला साकची थाना में शुक्रवार को आया है. महिला का आरोप है कि वह साकची स्थित इलेक्ट्रो हब मोबाइल दुकान में अपने परिचित का मोबाइल फाइनांस कराने गई थी. वहां उसका और उसकी साथी का फोटो खींचकर गलत संदेश लिखकर वायरल कर दिया गया. पांच अक्टूबर की शाम को फिर वह अपनी छोटी बहन का मोबाइल फाइनांस कराने साकची सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स में गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/braking-bus-full-of-passengers-fell-into-a-ditch-in-dhanbad-many-injured/">धनबाद

में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोग घायल
वहां फाइनांसर मनीष कुमार ने सिविल स्कोर कम होने की बात कहते हुए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक जाने को कहा. फिर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक दुकान चली गई. सात अक्टूबर को महिला के परिचित ने उसे एक फोटो भेजी, जिसमें गलत संदेश लिखा था. महिला ने बजाज फाइनांस कंपनी के कर्मचारी मनीष कुमार और एचडीबी के सुशांत कुमार पर शक जताते हुए कहा है कि इस कारण से वह मानसिक तनाव में है. महिला ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रो हब के सीसीटीवी की जांच कर फोटो खींचने वाले दोषी पर उचित कार्रवाई की मांग की है. महिला की शिकायत पर साकची थाना की पुलिस ने दोनों फाइनांस कंपनी के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है. थाना में दोनों पक्षों में सुलह हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही